न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शक्ति कपूर को श्रद्धा ने यूं दी बर्थडे की बधाई, इधर-सुनीता कपूर ने सोनम-रिया की Photo शेयर कर लिखा…

अभिनेता शक्ति कपूर आज शुक्रवार (3 सितंबर) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 8:17:37

शक्ति कपूर को श्रद्धा ने यूं दी बर्थडे की बधाई, इधर-सुनीता कपूर ने सोनम-रिया की Photo शेयर कर लिखा…

अभिनेता शक्ति कपूर आज शुक्रवार (3 सितंबर) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर भला एक्टर की बेटी श्रद्धा कैसे चूक सकती थीं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक कूल सेल्फी शेयर की है। श्रद्धा द्वारा शेयर की गई फोटो में वे पिता के साथ ट्विन करती नजर आ रही हैं।

शक्ति ने जहां ब्लैक शर्ट पहनी हुई है, वहीं श्रद्धा प्रिंटेड टी-शर्ट में फब रही हैं। श्रद्धा पिता के कंधे पर झुककर मुस्कुरा रही हैं। श्रद्धा ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय बापू। उसके बाद पर्पल हार्ट इमोटिकॉन भी शेयर किया। श्रद्धा की पिता के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग है। वे अक्सर उनके साथ फोटो शेयर करती हैं। श्रद्धा के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर ने भी पिता के साथ फोटो शेयर कर लिखा हैप्पी बर्थडे पॉप।

शक्ति ने खलनायक और कॉमेडियन की भूमिका में गाड़े झंडे

शक्ति कपूर दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को पैदा हुए। शक्ति खलनायक की भूमिका निभाने और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने करियर की शुरुआत 1975 में की और 80 और 90 के दशक में छा गए। शक्ति, कादर खान को अपना गुरु मानते थे। उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में डेविड धवन के साथ की हैं।

शक्ति की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शिवांगी ‘किस्मत’ फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे और उन्हें स्पोर्ट्स कार में घुमाकर उनका दिल जीत लिया। शक्ति को डांस करते देख अमजद खान ने उनका नाम ‘डिस्को क्वीन’ रख दिया था। जब सलमान, अरबाज और सोहेल छोटे थे तो शक्ति उन्हें डांस कराते थे।

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने बेटियों से ऐसे जताया प्यार

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता फैमिली गैदरिंग के खुशनुमा पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनके तीनों बच्चे हर्षवर्धन, सोनम व रिया भी समय-समय पर मम्मी-पापा से प्यार जाहिर करते देखे जा सकते हैं। हाल ही में सुनीता कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे दोनों बेटियों को दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा बता रही हैं। फोटो में सोनम और रिया को एलिगेंट लहंगे में देखा जा सकता है। दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रिया, सोनम के बगल में खड़ी हुई हैं और उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। सोनम ने सफेद लहंगा कैरी किया हुआ है तो उसी से मिलता-जुलता लहंगा रिया भी पहने दिख रही हैं। सुनीता ने कैप्शन लिखा कि बेटियां इस दुनिया का सबसे प्यारा और खूबसूरत तोहफा है। सोनम के चाचा संजय कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्यार जाहिर किया है। रिया के पति करण बूलानी ने भी रेड हार्ट इमोजी कमेंट कर तारीफ की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर