Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फोन के वॉलपेपर पर राहुल के साथ दिखीं श्रद्धा, तलाक की अफवाहों के बीच मां के पास पहुंचीं धनश्री

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए साल 2024 यादगार रहा। श्रद्धा के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी ‘स्त्री 2’ ने उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया। इस हॉरर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 12:04:02

2 News : फोन के वॉलपेपर पर राहुल के साथ दिखीं श्रद्धा, तलाक की अफवाहों के बीच मां के पास पहुंचीं धनश्री

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए साल 2024 यादगार रहा। श्रद्धा के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी ‘स्त्री 2’ ने उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग की खूब सराहना हुई। इस बीच श्रद्धा प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके फोन का वॉलपेपर नजर आ रहा है। इसे देश फैंस को लग रहा है कि श्रद्धा के साथ तस्वीर में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह श्रद्धा के जिम से लौटते समय का वीडियो है। इसमें श्रद्धा ने गुलाबी जैकेट और नीले रंग की लेगिंग पहनी हुई है।

वह बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने कोई मेकअप नहीं किया है। वह कैमरे की तरफ देखते हुए गाड़ी की तरफ जा रही हैं। जैसे ही श्रद्धा ने कार का दरवाजा खोला, उनके मोबाइल की स्क्रीन सामने आई और उनका वॉलपेपर कैमरे में कैद हो गया। यह श्रद्धा और किसी शख्स की तस्वीर है, जो एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे।

श्रद्धा के चाहने वालों का मानना है कि वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि राहुल हैं। बता दें राहुल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक हैं। श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी भी राहुल ने ही लिखी थी। इसके अलावा राहुल को 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। राहुल मुंबई से हैं और उन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते को लेकर लग रहीं लगातार अटकलें

इन दिनों धनश्री वर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर आशंकित हैं। हालांकि कपल ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच धनश्री ने एक पोस्ट शेयर की है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह अपनी मां के साथ दिख रही हैं।

धनश्री ने कैप्शन में सिर्फ वाली इमोजी लगाई है। इससे पता चलता है कि धनश्री फिलहाल चहल के साथ नहीं हैं। उन्होंने इस पोस्ट से खुद ही सबूत दे दिया। वह इन दिनों मां के पास हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं कपल अलग तो नहीं हो गया। चहल ने धनश्री के साथ की कई फोटो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं।

हालांकि हाल ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट कर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया था। इस बीच चहल ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए। उन्होंने शनिवार को इसको लेकर वीडियो भी शेयर किया था। बता दें धनश्री और चहल सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। इसके बाद दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका