न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा की इस हरकत ने तोड़ा फैंस का दिल, बुजुर्ग व्यक्ति ने कुछ मांगा लेकिन…Video हो रहा वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लाखों-करोड़ों लोगों की चहेती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। हालांकि उन्हें श्रद्धा की एक हरकत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 5:50:51

श्रद्धा की इस हरकत ने तोड़ा फैंस का दिल, बुजुर्ग व्यक्ति ने कुछ मांगा लेकिन…Video हो रहा वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लाखों-करोड़ों लोगों की चहेती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। हालांकि उन्हें श्रद्धा की एक हरकत नागवार गुजरी, जिसके बाद उनके दिल टूट गए। श्रद्धा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल हाल ही में श्रद्धा को दोस्तों के साथ मुंबई के जूहु स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। तब का वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि श्रद्धा फ्रेंड्स के साथ लंच करके निकल रही थीं। इस दौरान अचानक उनके सामने एक बुजुर्ग आदमी आ जाता है, जो हाथ जोड़े श्रद्धा से किसी चीज के लिए मदद मांग रहा था, लेकिन वीडियो खत्म होने तक उसे मदद नहीं मिली। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने श्रद्धा के रिएक्शन पर गुस्सा जाहिर किया है।

कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल तो कुछ ने दिया श्रद्धा का साथ

लोगों का कहना है कि श्रद्धा ने जानबूझकर मदद मांग रहे बूढ़े व्यक्ति की अनदेखी की। कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि श्रद्धा को ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए थी। इस मौके पर श्रद्धा के पास बड़ा-सा बैग था, जिसको लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या करना इतने बड़े बैग का अगर 10 रुपए नहीं दे सकते। वहीं एक अन्य ने लिखा कि इतने करोड़ कमाते हो, चाचा को एक खाने का पार्सल नहीं दे सकते थे। पैसा ना दो लेकिन कुछ खाने को दे देते। हालांकि श्रद्धा को कुछ लोगों का साथ भी मिला है। उनमें से एक ने लिखा कि ऐसा मालूम होता है कि उन्हें किसी बात की जल्दी थी और वे इस शख्स को देख नहीं पाईं।

sharddha kapoor,actress shraddha kapoor,shraddha troll,shraddha fans,shraddha social media,bollywood news in hindi

श्रद्धा ने 11 साल पहले इस मूवी से किया था करियर शुरू

एक ने लिखा कि वे कैश लेकर नहीं चलते हैं, ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। दूसरे ने लिखा कि एक्टर्स अलग-अलग तरह से दान करते रहते हैं, उन्हें ऐसे जज करना गलत है। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा मशहूर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान आशिकी 2 से मिली थी। अब श्रद्धा डायरेक्टर लव रंजन की नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर