न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा ने पिता-भाई को डेडिकेट किया मेंस डे, रणबीर के नए घर में होगा ऋषि का कमरा, ये हैं एकता के क्रश

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार (19 नवंबर) को इंटरनेशनल मेंस डे के मौके पर अपने पिता और भाई के लिए एक खूबसूरत सी पोस्ट शेयर की है। श्रद्धा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 6:54:07

श्रद्धा ने पिता-भाई को डेडिकेट किया मेंस डे, रणबीर के नए घर में होगा ऋषि का कमरा, ये हैं एकता के क्रश

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार (19 नवंबर) को इंटरनेशनल मेंस डे के मौके पर अपने पिता और भाई के लिए एक खूबसूरत सी पोस्ट शेयर की है। श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर दो तस्वीरें अपलोड की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा पिता के कंधे पर सिर रखती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वे भाई के तिलक करती देखी जा सकती हैं। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा-“एक असली आदमी होने का मतलब है यह जानना कि कैसे अपनी गलतियों का सामना करना है, कैसे माफ करना है, प्यार करना सीखना और हर उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करना जिसे आपकी जरूरत है।

मुझे गर्व है कि आप मेरे हो। हैप्पी मेंस डे।” 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह ने भी सोशल मीडिया अपने बेटों आर्यमान व आयुष्मान सेठी को लेकर पोस्ट की। अर्चना ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कौन कहता है मर्द को दर्द नहीं होता? मेरे पति और मेरे दोनों बेटे सेंसिटिव और कोमल दिल इंसान हैं जिन्हें आंसू बहाने से डर नहीं लगता। इससे मेरी नजर में उनके लिए इज्जत और प्यार दोनों और भी बढ़ते हैं।

shraddha kapoor,rishi kapoor,ekta kapoor,shakti kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh,bollywood news in hindi

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद रहेंगे नए घर में!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कई दिनों से हलचल मची हुई है। अब इनसे जुड़ी एक और खबर सामने आई है। उनके नए घर में रणबीर के दिवंगत पापा मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की यादों से सजा एक कोना भी होगा। आलिया को रणबीर के साथ कई बार घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा गया है। दोनों घर के डेकोर में व्यस्त हो गए हैं। इन्हें रणबीर की मां नीतू कपूर की तरफ से भी सुझाव मिल रहे हैं ताकि घर में हर वो चीज हो जो कपल की लाइफ और माहौल को कंफर्टेबल और कोजी बना सके।

ये घर शहर के पहले ऐसे हाई रेज में शामिल है जहां इतने सारी लक्जरी सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं एक कमरे को ऋषि कपूर की यादों, उनकी पसंदीदा चीजों से सजाया है। इसमें उनकी पसंदीदा कुर्सी, उनके बुकशेल्फ समेत कई छोटी-छोटी चीजें रखी गई हैं। कुछ ही दिनों पहले रणबीर, नीतू व आलिया को साइट पर देखा गया था। गौरतलब है कि ऋषि का पिछले साल अप्रैल में कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनसे एक दिन पहले इरफान खान भी दुनिया से रुखसत हो गए थे।

shraddha kapoor,rishi kapoor,ekta kapoor,shakti kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh,bollywood news in hindi

द बिग पिक्चर शो में मौनी ने एकता के बारे में किया यह खुलासा

हाल ही में रणवीर सिंह द्वारा कलर्स टीवी पर होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो द बिग पिक्चर में एकता कपूर और मौनी रॉय पहुंचीं। इस दौरान मौनी ने खुलासा किया कि एकता को रणवीर पर बड़ा क्रश है। शो में मौनी ऑडियंस से कहती हैं-क्या आप लोग जानना चाहते हैं कि एकता कपूर का क्रश कौन है। इसके बाद वे एकता का एक थ्रोबैक वीडियो दिखाती हैं। इसमें एकता, रणवीर पर अपने क्रश होने की बात को बताती नजर आईं।

यह देख एकता जहां शरमा गईं वहीं रणवीर का सीना खुशी से और चौड़ा हो गया। रणवीर मस्ती के अंदाज में एकता से कहते हैं-मैं आज इस मंच पर प्यार का इजहार करना चाहूंगा। फिर वे एकता के साथ 'नैनों में सपना' गाने पर डांस करते दिखाई दिए। एकता भी कहती हैं-मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा पहले कभी किया है पर मैं सिर्फ इस शख्स (रणवीर) के लिए कर सकती हूं। हाल ही में एकता ने शो से कुछ फोटो शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर