Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ और ‘स्त्री 3’ को लेकर कही यह बात, शाहरुख ने काजोल को दी थी एक्टिंग सीखने की सलाह

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 'स्त्री 2' की शानदार सफलता के बाद श्रद्धा की खुशियां सातवें आसमान पर हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 1:30:12

2 News : श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ और ‘स्त्री 3’ को लेकर कही यह बात, शाहरुख ने काजोल को दी थी एक्टिंग सीखने की सलाह

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 'स्त्री 2' की शानदार सफलता के बाद श्रद्धा की खुशियां सातवें आसमान पर हैं। इस बीच श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ और ‘स्त्री 3’ को लेकर बात की। श्रद्धा ने 'स्क्रीन लाइव' सेशन के दौरान कहा कि ‘स्त्री’ मूवी के पहले भाग को जिस तरह का प्यार और प्रशंसा मिली, वह हमारी उम्मीद से बहुत ज्यादा थी। यह सब वहीं से शुरू हुआ। सीक्वल बनाने के लिए निर्देशक, लेखक और निर्माता को सलाम। सिर्फ दिखावे के लिए सीक्वल बनाना जरूरी नहीं है - लोगों को सिनेमाघरों तक लाने और उन्हें कुछ खास दिखाना है।

वे इस बात पर खरे उतरे कि सीक्वल कैसे बनाया जाना चाहिए और ‘स्त्री 2’ की कहानी को बखूबी पेश किया। सक्सेस क्रेडिट वॉर जैसा कुछ नहीं होता है, सबकी मेहनत होती है। मेरा मानना है कि टीम की मेहनत और सभी की कोशिश से फिल्म को सफलता मिल पाती है और हां, फिल्म देखने के बाद अंत में दर्शक ही फैसला करते हैं कि फिल्म कैसी है। वे मनोरंजन की तलाश में अपने घरों से निकलते हैं और हमें खुशी है कि हम उन्हें यह दे पाए।

श्रद्धा से जब ‘स्त्री 2’ के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि निर्देशक अमर कौशिक पहले ही 'स्त्री 3' के लिए कहानी लेकर आ चुके हैं। जब अमर सर ने मुझे बताया कि उनके पास ‘स्त्री 3’ के लिए एक कहानी है तो मैं बहुत खुश हो गई क्योंकि मुझे पता था कि कुछ धमाकेदार होने वाला है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में पहले दोनों पार्ट की जैसे राजकुमार राव भी रहेंगे।
shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,stree 2,stree 3,stree,rajkummar rao,shraddha stree 2,kajol,actress kajol,shahrukh khan,udhar ki jindagi काजोल ने साढ़े 18 साल की उम्र में बना लिया था एक्टिंग छोड़ने का मानस

एक्ट्रेस काजोल (50) ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी शाहरुख खान के साथ जोड़ी खूब जमी। दोनों की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस बीच काजोल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान शुरुआती करिअर को याद किया। उन्होंने बताया कि मैंने कई सालों पहले एक फिल्म की थी, जिसका नाम था ‘उधार की जिंदगी।’ वह मेरी तीसरी फिल्म थी। मैं उस समय बिल्कुल नई थी।

मेरी उम्र लगभग 17 या 18 साल रही होगी। मैंने वह फिल्म पूरी की। मुझे याद है कि उससे पहले शाहरुख ने मुझसे कहा था कि तुम्हें एक्टिंग सीखनी चाहिए। मैंने सोचा कि ये क्या है? वे किस बारे में बात कर रहे हैं? मैं तो शानदार काम कर रही हूं। उस समय मैंने अपनी मां (तनूजा) से कहा था कि मेरा अब हो गया। मैं पूरी तरह थक चुकी हूं। साढ़े 18 साल की उम्र में ही मैंने कह दिया था कि अब मुझसे नहीं होगा।

अब मैं और नहीं हिल सकती, रो नहीं सकती और ग्लिसरीन भी नहीं लगा सकती। अब मैं ऐसी फिल्में नहीं करना चाहती हूं। मैं 4 सीन और 10 गानों वाली फिल्में करना चाहती थी। मैंने ऐसी 4 फिल्में साइन कीं जैसे ‘गुंडा राज’ और ‘हलचल’। इसके बाद मैंने एक्टिंग की बारीकियां सीखी। काजोल जल्द ही कृति सेनन के साथ थ्रिलर फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी। फिल्म 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका