फिल्मी सितारों का अस्तित्व फैंस के बगैर कुछ भी नहीं है, ऐसा वे कई बार कह चुके हैं। उन्हें पता है कि प्रशंसकों का प्यार ही उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। ऐसे में स्टार्स फैंस की राय को खूब तवज्जो देते हैं। बहुत ज्यादा इर्रीटेशन होने या किसी निजी समस्या से जूझते होने पर ही कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी के साथ बदसलूकी करते हैं। आम तौर पर वे बहुत विनम्रता के साथ पेश आते हैं। कुछ ऐसे ही रूप में नजर आईं एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर। श्रद्धा ने अच्छी अदाकारा होने के साथ बढ़िया इंसान होने की भी मिसाल पेश की है। श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।














