न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा कपूर ने बताया दिवाली पर खाई कितनी मिठाई, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कराया फोटोशूट

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ थी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 9:04:46

2 News : श्रद्धा कपूर ने बताया दिवाली पर खाई कितनी मिठाई, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कराया फोटोशूट

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ थी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। तब से ही फैंस श्रद्धा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा को अपने चाहने वालों से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर श्रद्धा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिन पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया और कुछ मजेदार कमेंट्स भी किए। श्रद्धा की यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है।

श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो साझा की हैं, उनमें वह गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ बेहद एलीगेंट तरीके से पूरा किया। पोस्ट शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, “अब तक क्यों जागे हो? हो गई हैप्पी दिवाली!” श्रद्धा की यह पोस्ट सामने आते ही कमेंट्स की बौछार हो गई। एक यूजर ने लिखा, “इतनी प्यारी लग रही हो कि दिवाली की रोशनी भी फीकी लग जाए।” एक फैन ने उनसे पूछा, “आपने दिवाली पर कितनी मिठाई खाई आज?” श्रद्धा ने इस पर मजेदार तरीके से जवाब देते हुए लिखा, “तीन-चार दिवालियों जितनी, सिर्फ नाश्ते में।”

बाद में एक यूजर ने लिखा, “इतना क्यूट दिखना अलाउड है क्या?” इस पर श्रद्धा ने चुटकी लेते हुए कहा, “सिर्फ मुझे और स्मॉल को अलाउड है।” बता दें ‘स्मॉल’ श्रद्धा के डॉग का नाम है। श्रद्धा की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस सुनीता राजवार ने बधाई देते हुए लिखा, “दिवाली मुबारक हो।” तब श्रद्धा ने भी लिखा, “दिवाली मुबारक हो सुनीता जी, उम्मीद है कि हम दोनों फिर से साथ काम कर सकें।” उल्लेखनीय है कि दोनों ने साल 2018 में आई मूवी ‘स्त्री’ में साथ काम किया था, जो मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

पिछले साल दिसंबर में हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी

मनोरंजन जगत के सितारों ने दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया। कपल ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शोभिता ने पर्पल कलर का वेलवेट सूट कैरी किया था जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इस सूट में वह बेहद हसीन लग रही थीं। सूट के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। उन्होंने अपना मेकअप सटल रखा। बन हेयरस्टाइन बनाया, जिसे वह फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

कई फोटो में शोभिता और नागा ने एक साथ पोज दिए। एक तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी को प्यार से निहारते दिखे। दूसरी फोटो में नागा और शोभिता एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए। शोभिता ने अपना सोलो फोटोशूट भी कराया। यहां उन्हें जलते हुए दीपक के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वह रंगोली के साथ पोज देती और घर में दीये सजाती नजर आ रही हैं। बता दें नागा और शोभिता 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में तेलुगु परंपरा और पारिवारिक विरासत से ओतप्रोत एक समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे। विवाह स्थल प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ था, जिसकी स्थापना नागा के दादा महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव (ANR) ने की थी।

उल्लेखनीय है कि नागा की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी और साल 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा आखिरी बार रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘थंडेल’ में साईं पल्लवी के साथ नजर आए थे। चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित यह फिल्म श्रीकाकुलम क्षेत्र के एक मछुआरे राजू की कहानी है, जो अपने पेशे और सत्या (जिसे बुज्जी थल्ली भी कहा जाता है) के साथ अपने प्यार में सुकून पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह