Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा के लिए अच्छा नहीं रहा था ‘तीन पत्ती’ का अनुभव, इस एक्टर ने लगाए ‘जिगरा’ के मेकर्स पर आरोप

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इसने अप्रत्याशित रूप से कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्रद्धा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 1:30:21

2 News : श्रद्धा के लिए अच्छा नहीं रहा था ‘तीन पत्ती’ का अनुभव, इस एक्टर ने लगाए ‘जिगरा’ के मेकर्स पर आरोप

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इसने अप्रत्याशित रूप से कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्रद्धा फिल्म की सफलता एंजॉय कर रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हो गया है। अब श्रद्धा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया है। श्रद्धा ने कॉस्मोपोलिटन को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वह अपनी पहली फिल्म के सेट पर गई थीं तो उन्हें अच्छा नहीं लगा था। श्रद्धा की डेब्यू फिल्म साल 2010 में आई ‘तीन पत्ती’ थी।

श्रद्धा ने कहा कि मुझे याद है कि दूसरे या तीसरे दिन मैं टूट गई थी। मैंने अपनी मां को कहा था कि मैं वापस नहीं जाना चाहती और मैं इस दुनिया को समझती नहीं। मैं सिर्फ 20 या 21 साल की थी। लोग हमेशा अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि क्योंकि अगर आप कोई होते तो आपसे अलग तरीके से बात की जाती। आपसे अलग तरीके से बिहेव किया जाता। मैं ये सब देख सकती थी और दुख होता था। मुझे मेरी पहली फिल्म दूसरी फिल्म से बहुत ज्यादा चैलेंजिंग लगी थी। जहां मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट थी और मुझे ये एहसास हुआ था कि अगर कोई कुछ नहीं जानता है और खोया हुआ है तो आपको उसके साथ दयालु होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि ‘तीन पत्ती’ में श्रद्धा ने कॉलेज स्टूडेंट ‘अपर्णा खन्ना’ का रोल प्ले किया था। इसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। श्रद्धा की पहली फिल्म जो हिट रही थी वह आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ थी। श्रद्धा ने ‘लव का द एंड’, ‘गोरी तेरे प्यार में’, ‘एक विलेन’, ‘हैदर’, ‘ABCD 2’, ‘बागी’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘स्त्री’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्में भी की हैं।
shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,teen patti movie,stree 2,shraddha movie,shraddha experience,bijou thaangjam,actor bijou thaangjam,jigra,alia bhatt ‘मैरी कॉम’ फेम एक्टर बिजौ थांगजाम ने निकाली ‘जिगरा’ के मेकर्स पर भड़ास

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'जिगरा' को लेकर लाइम में हैं। भाई-बहन के प्यार पर आधारित यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई। हालांकि इसको लेकर लगातार विवाद खड़े हो रहे हैं। पहले एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने आलिया पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। अब प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘मैरी कॉम’ फेम एक्टर बिजौ थांगजाम ने दावा किया है कि उनके साथ 'जिगरा' के मेकर्स का अनप्रोफेशनल बिहेवियर था। मणिपुर बेस्ड एक्टर बिजौ थांगजाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने लिखा, “मैं इसे किसी एजेंडे या आरोप-प्रत्यारोप के साथ नहीं लिख रहा हूं। मैं सिर्फ सबको ये बताना चाहता हूं कि नॉर्थ-ईस्ट के मेरे जैसे एक्टर्स के साथ अक्सर बड़े प्रोडक्शन हाउस किस तरह का व्यवहार करते है। साल 2023 में ‘जिगरा’ की कास्टिंग टीम ने मुझसे एक रोल के लिए संपर्क किया था और उन्होंने चार महीनों की अवधि में दो बार अपने टेप भेजे। नवंबर के लास्ट में बताया कि मैं दिसंबर में शूटिंग शुरू करूंगा। लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी शूटिंग की कोई तय तारीख नहीं बताई।

हालांकि उन्होंने मुझे दिसंबर के पूरे महीने के लिए बुक कर लिया था और इस उम्मीद से कि मैं उनके साथ किसी भी वक्त शूटिंग के लिए तैयार हो जाऊंगा। मुझे पूरे महीने अंधेरे में रखा गया और कोई भी सही अपडेट नहीं दी गई। मुझे आखिरी मैसेज 26 दिसंबर को मिला कि जवाब का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं आया। हालांकि मैंने उस दौरान कई अच्छे प्रोजेक्ट्स खो दिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका