न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा ने वीडियो शेयर कर राहुल के साथ रिश्ता किया कंफर्म, इस एक्ट्रेस को चलने-फिरने में हो रही परेशानी…

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को उनसे जुड़ी हर खबर जानने में दिलचस्पी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 1:35:38

2 News : श्रद्धा ने वीडियो शेयर कर राहुल के साथ रिश्ता किया कंफर्म, इस एक्ट्रेस को चलने-फिरने में हो रही परेशानी…

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को उनसे जुड़ी हर खबर जानने में दिलचस्पी रहती है। श्रद्धा को भी अपने चाहने वालों से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर कर खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। इस बीच श्रद्धा ने उनके और राइटर राहुल मोदी के बीच चल रही रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। वीडियो को श्रद्धा ने न सिर्फ एक मजेदार अंदाज में पोस्ट किया, बल्कि इसके जरिए उन्होंने यह भी इशारा कर दिया कि उनका रिश्ता अब सिर्फ अफवाह नहीं रहा।

वीडियो में श्रद्धा अपने चिर-परिचित चुलबुले अंदाज में नजर आईं, जहां वो राहुल के साथ कुछ खास पल शेयर कर रही हैं। वह कैमरे की ओर देख रही हैं और राहुल उनके चेहरे को जूम इन और जूम आउट कर रहे हैं। फिर एक जगह श्रद्धा, राहुल को कहती हैं-हट। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “ऐसा हट सुनने वाला किसके पास है? साथ ही वीडियो पर लिखा है, “कोई ऐसा ढूंढो जो ऐसे नखरे उठा पाए।” उल्लेखनीय है कि श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले साल 2024 की शुरुआत में तब शुरू हुई थी जब दोनों को एक डिनर डेट के बाद मुंबई की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किया गया था।

इसके बाद यह जोड़ी कई खास मौकों पर एक साथ नजर आई। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में शिरकत की थी। इसके अलावा वे फिल्मों की स्क्रीनिंग इवेंट में भी दिखे। कुछ समय पहले एक एयर होस्टेस ने एक फ्लाइट में श्रद्धा और राहुल को साथ देखा और चुपके से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि इसके लिए एयर होस्टेस को आलोचना झेलनी पड़ी। बता दें राहुल एक राइटर ही नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा 2' में असिस्ट किया। श्रद्धा की बात करें, तो वह पिछले साल 'स्त्री 2' में नजर आई थीं। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और तब से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा ने अभी कोई नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है।

शोएब इब्राहिम ने कैंसर से जूझ रहीं पत्नी दीपिका कक्कड़ की सेहत की दी जानकारी

‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। दीपिका की इस बीमारी का पता चलने के बाद से ही उनके फैंस चिंतित हैं। वे लगातार एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीमारी की वजह से दीपिका को तेज दर्द और लगातार कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी परेशानी हो रही है। इस बीच दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया है कि उनकी पत्नी लिवर कैंसर डिटेक्ट होने के बाद बहुत जल्दी थक जाती हैं।

थोड़ी सी एक्टिविटी करने पर भी वह स्ट्रॉन्ग महसूस नहीं कर पातीं। इलाज के दौरान दीपिका के बाल भी तेज़ी से झड़ रहे हैं। नहाने के बाद इतने बाल झड़ते हैं कि वह कुछ देर तक किसी से बात तक नहीं कर पातीं। हालात मुश्किल हैं लेकिन मैं दीपिका की हिम्मत और मुस्कान को सलाम करता हूं। हालात भले ही अच्छे नहीं हैं लेकिन मुझे यकीन है कि दीपिका जल्दी ही इस बीमारी से बाहर निकल आएंगी। इससे पहले एक और व्लॉग में शोएब बताया कि कैसे दीपिका को उनके कपड़ों के ब्रांड के लिए नफरत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इससे उनका काम नहीं रुका। बल्कि उन्होंने नए डिजाइन बनाए और खूब बेचे।

शोएब ने कहा कि अब हमारा ब्रांड अच्छा परफॉर्म कर रहा है और हम खुश हैं। शोएब ने फिर अपने काम को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी कुछ राइटर्स के साथ बात चल रही है और वे जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के बारे में फैंस को बताएंगे। पिछले कुछ महीने मुश्किल भरे रहे, जिसकी वजह से वे कोई काम नहीं कर पाए। उल्लेखनीय है कि दीपिका-शोएब की शादी साल 2018 में हुई थी। उनके एक बेटा रुहान है, जो 2023 में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह