Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा कपूर ने किया ‘Choti Stree’ का ऐलान, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में जुड़ने जा रही है एनिमेटेड दुनिया

श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार को Choti Stree नाम की एक एनिमेटेड फिल्म की घोषणा की, जो मैडॉक फिल्म्स की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Stree’ की दुनिया से प्रेरित होगी। यह फिल्म श्रद्धा के चर्चित किरदार की बैकस्टोरी पर आधारित होगी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 4:56:52

श्रद्धा कपूर ने किया ‘Choti Stree’ का ऐलान, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में जुड़ने जा रही है एनिमेटेड दुनिया

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार को 'Choti Stree' नाम की एक एनिमेटेड फिल्म की घोषणा की, जो मैडॉक फिल्म्स की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Stree’ की दुनिया से प्रेरित होगी। यह फिल्म श्रद्धा के चर्चित किरदार की बैकस्टोरी पर आधारित होगी और खास बात ये है कि यह फिल्म सीधे 'Stree 3' से जुड़ी होगी।

मुंबई में आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'Thamma' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इस एनिमेटेड प्रोजेक्ट का एलान किया गया। इस मौके पर श्रद्धा कपूर के साथ निर्माता दिनेश विजान और अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मौजूद थे।

श्रद्धा कपूर ने स्टेज पर कहा, "मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स अब ‘Choti Stree’ नाम की एक एनिमेटेड फिल्म के साथ आ रहा है, जो सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए होगी। मुझे इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने की खुशी है और यह भारत के लिए एक नया रोमांचक अनुभव होगा।"

मैडॉक फिल्म्स की यह यूनिवर्स साल 2018 में रिलीज़ हुई ‘Stree’ से शुरू हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने ‘Roohi’, ‘Bhediya’, और ‘Munjya’ जैसी फिल्मों के लिए रास्ता खोला, जिससे यह यूनिवर्स लगातार विस्तार कर रहा है।

निर्माता दिनेश विजान ने बताया कि "Choti Stree का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि इसे जिस तरह से अमर कौशिक और नीरन भट्ट ने डिज़ाइन किया है, उसके अंत में ‘Stree 3’ का एक सीन होगा। मतलब ये फिल्म एनिमेशन से शुरू होकर लाइव-एक्शन में तब्दील हो जाएगी और वहीं से ‘Stree 3’ की कहानी शुरू होगी। यह फिल्म ‘Stree 3’ से छह महीने पहले रिलीज़ होगी।"

साल 2024 में आई ‘Stree 2’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम किया था।

इस बीच, मैडॉक फिल्म्स की अगली रिलीज़ ‘Thamma’ होगी, जो ‘Munjya’ के निर्देशक आदित्य सर्पोटदार द्वारा निर्देशित की गई है। यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका