न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बात पर श्रद्धा हुईं इमोशनल, अनिल कपूर ने जर्मनी में कराया इलाज, ‘बालिका वधू 2’ को मिली ‘बड़ी आनंदी’

एक्टर शक्ति की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बेवजह बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करती हैं। श्रद्धा आम तौर पर सोशल मीडिया पर अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 7:13:13

इस बात पर श्रद्धा हुईं इमोशनल, अनिल कपूर ने जर्मनी में कराया इलाज, ‘बालिका वधू 2’ को मिली ‘बड़ी आनंदी’

एक्टर शक्ति की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बेवजह बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करती हैं। श्रद्धा आम तौर पर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ ही दिखती हैं। पिछले दिनों श्रद्धा ने इंटरनेशनल मेंस डे पर पिता व भाई सिद्धांत कपूर के साथ फोटो शेयर कर खुद की जिंदगी में इन दोनों की अहमियत बताई थी। 34 साल की श्रद्धा की शादी को लेकर भी कुछ खबरें सामने आई थीं। हाल ही में श्रद्धा ने यूएन वूमैन रिप्रेजेन्टेटिव निष्ठां सत्यम के साथ बातचीत की। इस दौरान श्रद्धा इमोशनल भी हो गईं।

श्रद्धा ने अब यह वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रद्धा औरतों को लेकर रोजाना होने वाली घरेलू हिंसा के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज की औरत भी घरेलू हिंसा को नहीं समझती है और हर रोज हो रहे अपमान को सह जाती है। आज की औरत इट्स ओके बोल बात को टालती क्यों हैं। जब महिलाएं खुद अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को सामने लाएंगी और एक कदम बढ़ेंगी तभी समाज में एक नई उम्मीद जागेगी और सोसाइटी में एक चेंज आ सकता है।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

अनिल कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। वे करीब 40 साल से अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर फैंस के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। रोमांस, कॉमेडी, एक्शन हर जोनर में अनिल की एक्टिंग देखते ही बनती है। अब अनिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे जर्मनी की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। अनिल ने वीडियो के साथ लिखा, 'बर्फ के मौसम में परफेक्ट वॉक! जर्मनी में आखिरी दिन! मेरे इलाज के आखिरी दिन डॉ मुलर से मिलने के रास्ते में! उनके जादुई स्पर्श का आभारी हूं!' 64 वर्षीय अनिल बर्फ पर चलते हुए दिखे। अनिल 10 साल से अकिलिस टेंडन इंजरी से जूझ रहे हैं।

यह बीमारी पैरों के निचले हिस्से को चोटिल करती है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और दर्द भी रहता है। अनिल ने इस बीमारी को हरा दिया। पिछले दिनों अनिल ने बताया था कि दुनियाभर के डॉक्टर्स ने उन्हेंप सर्जरी कराने की सलाह दी थी, लेकिन डॉक्टर मुलर ने उन्हेंय गाइड किया और उनकी मदद से वे बिना कोई सर्जरी के ठीक हुए। अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे राज मेहता की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'जुग जुग जीयो' में नजर आएंगे।

shraddha kapoor,anil kapoor,shivangi joshi,balika vadhu 2,bollywood news in hindi

बालिका वधू 2 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी की हुई एंट्री

पिछले दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कह दिया था। इस डेली सोप ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। अब शिवांगी को कलर्स टीवी के सीरियल ‘बालिका वधू 2’ में मुख्य किरदार मिल गया है। पिछले दिनों बालिका वधू का दूसरा पार्ट शुरू किया गया जिसमें अभी तक छोटी आनंदी दिखाई गई। अब इसमें चेंज आ गया और आनंदी बड़ी हो गई। मेकर्स ने काफी कोशिशों के बाद शिवांगी को साइन किया है। उन्होंने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शिवांगी, आनंदी के रोल में दिख रही हैं।

शो में 10 साल का लीप आ गया। एक दिसंबर से इस शो का नया सफर दिखाया जाएगा। शिवांगी भी आनंदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं। शिवांगी ने कहा कि बहुत उत्साह और घबराहट है क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा निर्णय था, लेकिन आखिर में मैंने अपने मन की सुनी। यह एक अच्छा शो है, अच्छा चरित्र है और मुझे इसके बारे में अच्छी भावना थी। उल्लेखनीय है कि बालिका वधू के पहले पार्ट में छोटी और बड़ी आनंदी दोनों को ही काफी प्रसिद्धि मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर