न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा के घर जल्द बजेगी शहनाई! मौसी पद्मिनी ने दिए संकेत, ऐश्वर्या को नील से मिला स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

इन दिनों मनोरंजन जगत के कलाकारों की शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई फिल्म और टीवी स्टार विवाह बंधन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 7:53:49

श्रद्धा के घर जल्द बजेगी शहनाई! मौसी पद्मिनी ने दिए संकेत, ऐश्वर्या को नील से मिला स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

इन दिनों मनोरंजन जगत के कलाकारों की शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई फिल्म और टीवी स्टार विवाह बंधन में बंध चुके हैं। गुरुवार (9 दिसंबर) को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जीवनसाथी बन जाएंगे। इस बीच एक और जगह से खुशखबरी सामने आ रही हैं।

दरअसल, एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भी जल्द ही सात फेरे लेने के संकेत मिले हैं। श्रद्धा के घर जल्द ही शहनाई बज सकती है। श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस बारे में हिंट दिया है। श्रद्धा का फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिश्ता पिछले काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में पद्मिनी ने उन पर फिल्माए गए गाने 'ये गलियां ये चौबारा' का एक रीक्रिएटेड वर्जन लॉन्च किया था जिसे उन्होंने खुद गाया है।

श्रद्धा ने इस गाने को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पद्मिनी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'इसे ही तुम्हारी और वेदिका की शादी में गाने जा रही हूं।' पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कमेंट के बारे में पद्मिनी ने बताया कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। जिस दिन से मैंने इसे शूट किया है, मैं हमेशा अपनी बेटी के खास दिन पर इसे गाना चाहती थी। मेरे लिए श्रद्धा और वेदिका मेरी भतीजी नहीं मेरी बेटियों की तरह हैं। उल्लेखनीय है कि पद्मिनी ने 80 के दशक में प्रेम रोग, प्यार झुकता नहीं, वो सात दिन सहित कई म्यूजिकल सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इन दिनों उनकी भांजी श्रद्धा भी बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं।


ऐश्वर्या ने ससुराल वालों के साथ मनाया जन्मदिन

टीवी के मशहूर सीरियल ‘सीरियल गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को उज्जैन में शादी की है। यह कपल वापस मुंबई आ चुका है। दोनों ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच ऐश्वर्या ससुराल में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आईं। बीती रात नील ने ऐश्वर्या को एक शानदार बर्थडे पार्टी दी। इस दौरान कपल जमकर मस्ती करता नजर आया। नील, ऐश्वर्या पर जमकर प्यार लुटाते दिखे। इस दौरान नील ने ऐश्वर्या से प्यार का इजहार भी किया। जन्मदिन में नील का पूरा परिवार भी शामिल हुआ। सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ऐश्वर्या परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस बीच ऐश्वर्या ने आज कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें में एक में ऐश्वर्या अपना बर्थडे गिफ्ट चप्प‍लें पकड़े हुए हैं। ऐश्वर्या ने लिखा, नील ने जन्मदिन बेहद खास बना दिया, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। साथ ही उन्हेंं उनका ये स्पेशल गिफ्ट ‘स्लीपर्स’ काफी पसंद आया। ऐश्वर्या ने दूसरी पोस्ट में नील को किस करते हुए दो तस्वीेरें शेयर की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका