न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा-आदित्य को साथ देख याद आई ‘आशिकी 2’, वीडियो वायरल, अनन्या की फिल्म CTRL का ट्रेलर रिलीज

साल 2013 में म्यूजिकल रोमांटिक मूवी 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। जब भी उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 1:35:31

2 News : श्रद्धा-आदित्य को साथ देख याद आई ‘आशिकी 2’, वीडियो वायरल, अनन्या की फिल्म CTRL का ट्रेलर रिलीज

साल 2013 में म्यूजिकल रोमांटिक मूवी 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। जब भी उनके फैंस उन्हें साथ देखते हैं, तो उन्हें श्रद्धा-आदित्य की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की याद आ जाती है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई। इससे लोगों को ‘आशिकी 2’ की आरोही (श्रद्धा) और राहुल (आदित्य) याद आ गए। दरअसल उन्हें मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए एक साथ देखा गया।

वीडियो में आदित्य और श्रद्धा जैसे ही एक-दूसरे के गले मिलते हैं, अचानक बारिश शुरू हो जाती है। इस खास सीन को देख लोगों को 'आशिकी 2' की याद आ गई। इस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ने दोनों को फिर से किसी फिल्म में साथ देखने की इच्छा जताई तो कुछ चाहते हैं कि वे असल जिंदगी में भी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएं। बता दें आदित्य और श्रद्धा दोनों अपने-अपने पार्टनर्स से पिछले दिनों अलग हो गए यानी उनका ब्रेकअप हो गया।

आदित्य लंबे समय से अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे, लेकिन ना जाने अचानक उनके रिश्ते में खटास कैसे आ गई। इसी तरह श्रद्धा ने भी अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से राहें जुदा कर ली हैं। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी 15 अगस्त को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने अपार सफलता हासिल की। दूसरी ओर, आदित्य अब ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में नजर आएंगे। इसमें सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी भी हैं।

‘कॉल मी बे’ के बाद ‘CTRL’ में एक बार फिर साथ दिखेंगे अनन्या और विहान

एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आईं। अनन्या को इसके लिए काफी तारीफें मिलीं। अब विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी मूवी 'CTRL' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बुधवार (25 सितंबर) को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जो काफी दिलचस्प है। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता पर एक अत्याधुनिक थ्रिलर मूवी के ट्रेलर में अनन्या को ‘नेला अवस्थी’ और एक्टर विहान समत को ‘जो मस्कारेन्हास’ के रूप में दिखाया गया है।

वे एक रोमांटिक कपल हैं जो साथ मिलकर कंटेंट बनाते हैं और उनके इंटरनेट दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि उनकी परफेक्ट ऑनलाइन जिंदगी तब एक बुरे मोड़ पर आ जाती है जब उनका ब्रेकअप हो जाता है और अनन्या अपनी कमान ‘CTRL’ नामक एक सोशल मीडिया एप्लीकेशन को दे देती हैं। फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ‘CTRL’ की तुलना ब्रिटिश डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ से की। उसकी कहानी का केंद्र भी कुछ ऐसा ही विषय था, जहां टेक्नोलॉजी की कमियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह दूसरा मौका है जब अनन्या और विहान साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'कॉल मी बे' में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री