न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा ने ट्विंस की फोटो शेयर कर किया नाम का खुलासा, आरती ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

‘कुंडली भाग्य’ फेम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या काम के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 11:29:22

2 News : श्रद्धा ने ट्विंस की फोटो शेयर कर किया नाम का खुलासा, आरती ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

‘कुंडली भाग्य’ फेम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या काम के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में वह फैंस के लिए खुद और परिवार से जुड़ी फोटो और वीडियो पेश करती रहती हैं। श्रद्धा करीब 4 महीने पहले जुड़वां बच्चों एक बेटी और एक बेटे की मां बनी थीं। वह उन दोनों की तस्वीरें अक्सर पोस्ट करती हैं, लेकिन आज तक उनका चेहरा रिवील नहीं किया। श्रद्धा ने मंगलवार (1 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

इनमें देखा जा सकता है कि श्रद्धा के साथ उनके पति राहुल नागल और जुड़वा बच्चे भी नजर आ रहे हैं। हालांकि ये फोटो ओरिजनल नहीं हैं बल्कि अपनी रियल तस्वीरों को ट्रेंड सेट करते हुए गिबली इमेज बनाकर शेयर की गई हैं। एक फोटो में दोनों बच्चे साथ लेटे हैं। जहां बेटे ने ब्लू कलर का जंप सूट पहना है वहीं बेटी पिंक कलर के सूट में हैं। दूसरी इमेज में बेटी की सिंगल फोटो है जिसमें वह ब्लू कलर की फ्रॉक पहने है। तीसरी तस्वीर बेटे की है, जो मस्ती कर रहा है। आखिर में फैमिली फोटो है। श्रद्धा ने इनके कैप्शन में लिखा, “मिलिए हमारे दो छोटे बवंडर से ‘शौर्य’ और ‘सिया’ ये जुड़वा हैं।

क्योंकि जीवन बहुत शांतिपूर्ण था एक पूरी तरह से अव्यवस्थित नहीं था।” इसके साथ ही श्रद्धा ने अपने बच्चों के नाम भी बता दिए। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए खुशी जता रहे हैं। बता दें श्रद्धा ने साल 2021 में राहुल संग शादी रचाई और विवाह के 3 साल बाद दिसंबर 2024 में उन्होंने ट्विंस को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद से श्रद्धा ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है।

कृष्णा अभिषेक ने पिछले दिनों बहन आरती सिंह को लेकर किया था मजाक

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी पिछले साल 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। हाल ही में कृष्णा और आरती एक कार्यक्रम में साथ नजर आए। वहां कृष्णा ने आरती की प्रेग्नेंसी पर बात की थी, जिसके कारण फैंस मानने लगे कि उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। बात बढ़ती देख अब आरती ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक नोट शेयर किया है।

आरती ने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर साफ किया कि वह अभी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं। उन्होंने लिखा, “कृष्णा भैया की मजेदार टिप्पणियां प्यार और उत्साह से भरी थीं, अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी। भगवान की कृपा से मैं और मेरे पति दीपक अच्छे हैं और खुशी-खुशी अपने सफर का आनंद ले रहे हैं, जब सही समय आएगा, तो कृष्णा भैया की मामू बनने की इच्छा पूरी हो जाएगी।” बता दें कृष्णा ने पैपराजी के साथ बातचीत में कहा था कि कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स का तीसरा सीजन आ रहा है और क्या चाहिए?

ओएमजी का 11 वां सीजन आ रहा है और मेरी 'वेलकम' पिक्चर आ गई है अक्षय सर के साथ। और क्या चाहिए।” कृष्णा ने आरती की तरफ इशारा करते हुए कहा, “और इनका भी आ रहा है...गाड़ी आ रही है जो बाहर खड़ी हुई है, उसमें हम बैठ के जाएंगे, अभी शादी हो गई, इतना अच्छा लड़का मिल गया है, अभी एन्जॉय करो लाइफ को। हमको न्यूज सुनाओ के वो कब आ रहा है।” यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी