न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपनी गोदभराई में जमकर झूमीं यह टीवी एक्ट्रेस, ‘स्त्री 2’ की सफलता से खुश श्रद्धा पहुंचीं साईं बाबा मंदिर

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही मां बनने वाली हैं। श्रद्धा ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। श्रद्धा की शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 11:07:21

2 News : अपनी गोदभराई में जमकर झूमीं यह टीवी एक्ट्रेस, ‘स्त्री 2’ की सफलता से खुश श्रद्धा पहुंचीं साईं बाबा मंदिर

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही मां बनने वाली हैं। श्रद्धा ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। श्रद्धा की शादी को 3 साल हो चुके हैं। इस बीच श्रद्धा ने पति राहुल नागल के साथ गोदभराई सेरेमनी एंजॉय की। खुशी के इस मौके पर श्रद्धा के परिवार के साथ ही टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त भी शामिल हुए। ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ पहुंचे। धीरज ने श्रद्धा को एक कीमती तोहफा दिया जिसके बाद अभिनेत्री ने कपल को गले लगाकर उन्हें थैंक्स बोला।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बेबी शॉवर की झलक दिखाई है। उन्होंने कई वीडियो और फोटो शेयर किए, जिसमें उन्हें जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। श्रद्धा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और इसे गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। मॉम टू बी श्रद्धा ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, खुले बाल और हैवी ज्वेलरी के साथ पूरा किया। वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। श्रद्धा के पति राहुल ने ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा चुना था।

श्रद्धा ने पति संग मिलकर केक भी काटा। एक वीडियो में श्रद्धा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए डांस करती दिखीं। ऐसा देख उनके साथ खडें राहुल थोड़े हैरान लगे। टीवी एक्टर पारस कलनावत भी श्रद्धा की खुशियों में शामिल हुए। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनके अलावा ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियां बटोरने वाली माहिरा शर्मा भी श्रद्धा के बेबी शॉवर में पहुचीं, जो सूट में बहुत सुंदर लग रही थी। बता दें कि श्रद्धा ने हाल ही फैंस के साथ वीडियो के माध्यम से प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी।

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें व वीडियो

इन दिनों शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्रद्धा की पूरे देश में फैन फॉलोइंग बढ़ गई। इस बीच फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए श्रद्धा ने शिरडी साईं बाबा के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके कैप्शन में लिखा है, “ओम साईं राम।” श्रद्धा ने साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा श्रद्धा ने सबसे बड़े गरबा समारोह में भाग लेते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके साथ हजारों फैंस भी शामिल हुए। इसके कैप्शन में लिखा है, “ये रात, ये लोग, तारों का किनारा।” श्रद्धा इस नवरात्रि ‘स्त्री शक्ति’ का जश्न मना रही हैं। बता दें श्रद्धा ने करिअर की शुरुआत 2010 की फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी।

श्रद्धा साल 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ से बेहद लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया था। श्रद्धा ने ‘हैदर’, ‘एक विलेन’, ‘छिछोरे’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री