न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शूटिंग के समय बेटी को याद कर भावुक हो जाते थे अभिषेक’, ऐश्वर्या के मोबाइल में है इनका वॉलपेपर

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के कारण चर्चाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 11:10:25

2 News : ‘शूटिंग के समय बेटी को याद कर भावुक हो जाते थे अभिषेक’, ऐश्वर्या के मोबाइल में है इनका वॉलपेपर

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के कारण चर्चाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन इसमें अभिषेक की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। इसमें अभिषेक ने एक पिता का रोल किया है। अब फिल्म के डायरेक्टर शूजित सरकार ने अभिषेक को लेकर खुलासा किया है। शूजित ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक के उस सीन को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने बिना डायरेक्टर के निर्देश के हाव-भाव दिखाया था और इससे वे काफी प्रभावित हो गए।

शूजित ने कहा कि जब अभिषेक ने ऐसा किया, तो मैंने उन्हें गले लगा लिया। मैंने कहा कि जो तुमने अभी किया है, वो महिलाओं के प्रति तुम्हारा सम्मान दिखाता है। इससे पता चलता है कि तुम उसकी (ऑन स्क्रीन बेटी) रस्पेक्ट करते हो। वह काफी अविश्वसनीय जेस्चर था और मैंने उनसे करने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने खुद से ही किया था। शूजित से जब पूछा गया कि क्या शूटिंग के समय वे कभी इमोशनल हुए तो उन्होंने कहा कि हां, कई बार। मैं भी एक पिता हूं। कई सीन थे, जहां पर मैं और अभिषेक इमोशनल हुए।

मेरी भी बेटियां हैं और अभिषेक की भी बेटी है। इसका असर उनके काम पर भी दिखता है। अभिषेक पिता का रोल निभा रहे थे और रियल लाइफ में भी एक पिता हैं। घर में बेटी है। मुझे पता है कि अभिषेक कई बार मुझे बताते नहीं थे, लेकिन इससे प्रभावित होते थे। उल्लेखनीय है कि अभिषेक फिल्म में मार्केटिंग जीनियस और कैंसर सर्वाइवर ‘अर्जुन सेन’ बने हैं। उनका पत्नी से तलाक हो जाता है। बता दें कि शूजित इससे पहले ‘पीकू’, ‘अक्टूबर’, ‘सरदार उधम’, ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

दुबई से लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर खबरें चल रही हैं। ये अफवाहें उड़ रही हैं कि वे जल्द अलग होने वाले हैं। हालांकि इन अफवाहों को लेकर दोनों ने ही कुछ भी नहीं कहा है। इस बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल गुरुवार (28 नवंबर) को सुबह-सुबह ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह दुबई में एक इवेंट से हिस्सा लेकर लौटी थीं।

हालांकि ऐश्वर्या ने पैपराजी को पोज नहीं दिए और वह कार में जाकर बैठ गईं। वह स्माइल करते हुए कैमरे में कैद हो गईं। उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। इस दौरान ऐश्वर्या के मोबाइल वॉलपेपर पर लगी फोटो कैमरे में दिखाई दी। फैंस ने नोटिस किया कि इस पर उनकी बेटी आराध्या बच्चन की फोटो लगी थी। आराध्या के साथ कोई शख्स नजर आ रहा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उस वॉलपेपर की फोटो में अमिताभ बच्चन है और कुछ का मानना है कि उसमें ऐश्वर्या के दिवंगत पिता कृष्णराज राय हैं।

उल्लेखनीय है कि फैंस चाहते हैं कि अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी हमेशा बनी रहे। ऐसे में उन्हें हर उस बात से राहत मिलती है, जिसमें उनके किसी भी तरह से जुड़े होने के संकेत मिलते हैं। बता दें अमिताभ अपनी पोती आराध्या से बेहद प्यार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री