न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, एक महीने का हुआ रूहान

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन इंडस्ट्री का मशहूर कपल है। इन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस इस जोड़े पर खूब प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jul 2023 7:44:18

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, एक महीने का हुआ रूहान

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन इंडस्ट्री का मशहूर कपल है। इन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस इस जोड़े पर खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि दीपिका लंबे समय से टीवी से दूर हैं और अभी पूरा समय परिवार के साथ गुजार रही हैं। शोएब सीरियल 'अजूनी' में बिजी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपना-अपना व्लॉग चलाते हैं और खुद से जुड़ीं आएदिन की गतिविधियां शेयर करते रहते हैं। दीपिका ने पिछले महीने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। प्री मेच्योर डिलीवरी के चलते बेटे को कई दिनों तक NICU में रखना पड़ा था। आज शुक्रवार यानी 21 जुलाई को वह एक महीने का हो गया। इस मौके पर कपल ने बच्चे की पहली फोटो शेयर की है।

फोटो में शोएब ने बच्चे को गोद में लिया है, जबकि दीपिका उसके हाथ को होठों से लगाए हुए हैं। दोनों उसे प्यार से निहार रहे हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'रूहान, उसे दुआओं में रखने के लिए थैंक्यू।' कुछ दिनों पहले दीपिका-शोएब ने ऐलान किया था कि उनके बेटे का नाम रूहान है। दीपिका-शोएब की इस पोस्ट पर खास और आम सबने बढ़-चढ़कर रिएक्शंस दी हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'आशीर्वाद।' भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कमेंट किया, 'भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'

shoaib ibrahim,dipika kakar,ruhaan,shoaib ibrahim and dipika kakar,sasural simar ka

साल 2018 में हुई थी शोएब-दीपिका की शादी

गौरतलब है कि प्रेग्नेंसी के 3 महीने पूरे होने पर दीपिका ने जनवरी में इस खुशखबरी को शेयर किया था। उन्होंने व्लॉग में बताया था कि जुलाई के आखिर में बच्चे का जन्म होगा लेकिन 21 जून को ही उनके बेटे का जन्म हो गया। खास बात ये है कि उस दिन शोएब का बर्थडे था। आधी रात उन्हें अस्तपाल ले जाया गया। सी-सेक्शन से बच्चे का जन्म हुआ। दीपिका ने साल 2017 तक कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभा खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी सीरियल में शोएब ने प्रेम राजेंद्र भारद्वाज का रोल अदा किया था। दीपिका बिग बॉस 12 की विजेता रही थीं। दीपिका-शोएब की शादी साल 2018 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश