न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस की टूटीं 2 शादियां, कहा-बहुत बुरा रहा अनुभव, इधर-‘अंगूरी भाभी’ ने की थी शादी चलाने की बहुत कोशिश

शिवानी गोसाईं टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें यहां 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। शिवानी के लिए फैंस के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 11:32:38

2 News : इस एक्ट्रेस की टूटीं 2 शादियां, कहा-बहुत बुरा रहा अनुभव, इधर-‘अंगूरी भाभी’ ने की थी शादी चलाने की बहुत कोशिश

शिवानी गोसाईं टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें यहां 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। शिवानी के लिए फैंस के दिलों में खास जगह है। वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। शिवानी ने 'कसौटी जिंदगी की', 'कहानी घर घर की', 'कभी सास कभी बहू', 'सरस्वतीचंद्र', 'रंग बदलती ओढ़नी', 'लव यू जिंदगी', 'पिया का घर प्यारा लगे' और 'छोटी सरदारनी' जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम किया है। अब शिवानी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में निजी जिंदगी सहित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। इंटरव्यू में शिवानी ने अपने पुराने बयान को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'शादी एक गलती है।'

इस पर शिवानी ने कहा कि मैं शादी जैसे रिश्ते के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मेरा अनुभव इस मामले में अच्छा नहीं रहा। मेरे लिए शादी का अनुभव बहुत ही बुरा रहा। हर किसी की किस्मत अलग होती है। मैं कर्म, भाग्य और भगवान में विश्वास रखती हूं, लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में कई गलत फैसले लिए। मेरी दो शादियां टूटीं और मुझे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक तौर पर बहुत परेशान किया गया। एक केस अब भी कोर्ट में चल रहा है। इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। लेकिन यह सब मेरे लिए एक डरावना सपना था, जिसने मेरी निजी और पेशेवर जिंदगी को बहुत नुकसान पहुंचाया।

मुझे इससे उबरने में काफी समय लगा। शिवानी ने अपने मशहूर टीवी शो को याद करते हुए कहा कि ये लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। उस समय न सोशल मीडिया था, न कैमरा मोबाइल, फिर भी लोग हमें पहचानते थे, रास्ते में रोकते थे और फोटो खिंचवाते थे। हम 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे बड़े शो में भी जाते थे। हर जगह फैंस से मिलते रहते थे। वह दौर वाकई जादुई था।

उस समय हमारे शो की टीआरपी बहुत ज्यादा होती थी, कभी-कभी तो 26 से भी ऊपर जाती थीं, जबकि आजकल 0.1 की टीआरपी से लोग खुश हो जाते हैं। वह दौर बहुत खास था और मुझे गर्व है कि मैं उस सुनहरे दौर का हिस्सा रही हूं। एक कलाकार के तौर पर मुझे ऐसे रोल करना पसंद है जो मुश्किल हों और उनमें एक्टिंग दिखाने का मौका मिले। चाहे वे पौराणिक शो हों, फिक्शन, फैंटेसी, वेब सीरीज या टीवी शो, मुझे ऐसा काम पसंद है जिसमें कुछ अलग और दमदार करने का मौका मिले।

shivani gosain,actress shivani gosain,shivani gosain marriage,shivani gosain divorce,shivani serials,shubhangi atre,actress shubhangi atre,shubhangi marriage,piyush poorey

शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का अप्रैल में हो गया था निधन

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कई सालों से एंड टीवी के कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के रोल से लोगों का दिल जीत रही हैं। इसी साल अप्रैल में शुभांगी के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का निधन हो गया था। पीयूष की मौत से कुछ समय पहले ही शुभांगी ने उनसे तलाक लिया था। अब सिद्धार्थ कनन के साष बातचीत में शुभांगी ने पीयूष को लेकर बात की है। वह इस दौरान भावुक भी होती दिखीं। शुभांगी ने कहा कि शादी के बाद मुझे पीयूष की शराब पीने की आदत के बारे में पता चला।

मैंने शादी को चलाने की बहुत कोशिश की। हम 17 साल तक साथ रहे क्योंकि मैं काम करती थी तो मुझे पता ही नहीं चला कि कब चीजें ज्यादा खराब होती चली गईं। मेरी बेटी आशी उनकी शराब के बारे में बताती थी। वो शराब पीने के बाद चिड़चिड़े हो जाते थे। कोविड आंख खोल देने वाला समय था जब मैं घर पर रही और खुद अपनी आंखों से देखा। साल 2018 में वो ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के तौर पर स्टेरॉयड ले रहे थे और इसके साथ उन्होंने शराब पीनी भी शुरू कर दी।

इसी वजह से वो हॉस्पिटल में भी भर्ती रहे। डॉक्टर्स ने उन्हें लाइफस्टाइल बदलने के लिए कहा था। मैंने 2 साल तक पीयूष को रीहैब जाने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर साल 2020 में हम अलग हो गए। ये मेंटली इफेक्ट कर रहा था। तलाक के बाद भी मैं उन्हें फाइनेंशियली सपोर्ट कर रही थी लेकिन वो फिर भी पीता रहा। उन्होंने पीना नहीं छोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी