Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिवांगी ने कुशाल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ऋतिक ने ऋहान के जन्मदिन पर लिखा यह प्यारा नोट

टीवी एक्टर कुशाल टंडन पिछले काफी समय से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 1:11:33

2 News : शिवांगी ने कुशाल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ऋतिक ने ऋहान के जन्मदिन पर लिखा यह प्यारा नोट

टीवी एक्टर कुशाल टंडन पिछले काफी समय से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आती है और वे उनके लिए प्यारे-प्यारे कमेंट करते हैं। कुछ दिन पहले कुशाल ने कहा था कि शिवांगी उनकी फेवरेट कोस्टार हैं। अब शिवांगी ने शुक्रवार (28 मार्च) को कुशाल के 40वें जन्मदिन के मौके पर उन पर खूब प्यार लुटाया है। शिवांगी ने स्पेशल पोस्ट भी शेयर की। शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुशाल के साथ 3 तस्वीरें शेयर कीं।

कपल की ये तस्वीरें किसी क्लब की लग रही हैं। इसमें से पहली में वो कैमरे के लिए पोज देते दिखे। दूसरी में वे सेल्फी लेते हुए नजर आए। कुशाल ने जहां व्हाइट शर्ट पहनी थी, वहीं शिवांगी बैज कलर के आउटफिट में आकर्षक लग रही थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शिवांगी ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “'हैप्पी बर्थडे कुशाल टंडन। आपके इस खास दिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं! ये साल आपके लिए खुशियों, सफलता और उन सभी चीजों से भरा हो, जो आपका दिल चाहता है।

आशा है कि यह साल आपको नए और रोमांचक अवसर, तरक्की और वो सभी खूबसूरत पल देगा, जो आपके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल लेकर आए। आपको जिंदगी में सब कुछ मिले। और हां इस साल आपकी सारी चीट मील्स और भी स्वादिष्ट हो क्योंकि अगर इसे सबसे ज्यादा कोई डिजर्व करता है तो वो आप ही हैं। बहुत सारा प्यार।” उल्लेखनीय है कि शिवांगी और कुशाल ने टीवी शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था। फैंस को उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें चल पड़ी थीं। दोनों ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। बीते हफ्ते ही शिवांगी के नए शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसे लोगों के साथ कुशाल ने भी पसंद किया था।

ऋतिक रोशन ने बेटे ऋहान के लिए लिखा, मैं तुमसे ज्यादा दिलचस्प इंसान से कभी नहींमिला…

अभिनेता ऋतिक रोशन के बड़े बेटे ऋहान 19 साल के हो गए हैं। ऋहान के जन्मदिन पर ऋतिक ने प्यारा सा नोट लिखा है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर ऋहान की एक फोटो पोस्ट की। ऋतिक ने लिखा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं, इसलिए नहीं कि तुम इतने अद्भुत हो, जो कि तुम हर तरह से हो, बल्कि इसलिए कि तुम अस्तित्व में हो। मैंने अपने जीवन में कई लोगों से मुलाकात की है। मैं तुमसे ज्यादा दिलचस्प इंसान से कभी नहीं मिला। मेरे बेटे, जैसे-जैसे तुम वास्तविक दुनिया में अपना अगला कदम बढ़ाओगे, जान लो कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा जिसकी वजह से मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम हो जाएगा।

सफलता और गलतियों से मेरी नजर में तुम्हारा महत्व कम नहीं हो सकता। तो आगे बढ़ो और पूरी तरह से त्याग, सहजता के साथ खुद को पहचानो, तुम्हारी गहराई तुम्हें बहुत दूर और ऊंचाई पर ले जाएगी। 19वें जन्मदिन की शुभकामनाएं ऋहान।” उल्लेखनीय है कि राकेश रोशन के बेटे ऋतिक और संजय खान की बेटी सुजैन खान ने 4 साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2000 में शादी की थी। उन्होंने 2006 में ऋहान और 2008 में ऋधान का स्वागत किया।

कपल ने 2014 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि वे अब भी अच्छे दोस्त हैं और बच्चों के साथ दिखते हैं। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'कृष 4' से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। ऋतिक की पिछली फिल्म ‘फाइटर’ पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका