न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस के लिए इतने गंदे शब्दों का प्रयोग करते थे पिता, TMKOC की ‘बबीता जी’ ने शादी को लेकर कही यह बात

शाइनी दोशी छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'पांड्या स्टोर' और 'जमाई राजा' जैसे सीरियल्स से खूब सुर्खियां हासिल कीं। शाइनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 12:17:10

2 News : एक्ट्रेस के लिए इतने गंदे शब्दों का प्रयोग करते थे पिता, TMKOC की ‘बबीता जी’ ने शादी को लेकर कही यह बात

शाइनी दोशी (35) छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'पांड्या स्टोर' और 'जमाई राजा' जैसे सीरियल्स से खूब सुर्खियां हासिल कीं। शाइनी के पिता को उनका शूटिंग पर देर रात तक रुकना पसंद नहीं था और वे उन्हें काफी बुरा-भला कहते थे। शाइनी ने हाल ही में अपने पिता के बुरे रवैये के बारे में बात की। शाइनी ने खुलासा किया कि जब वह 16 साल की थीं तो उनके पिता उन्हें प्रॉस्टिट्यूट कहकर बेइज्जत करते थे। शाइनी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे पिता मुझे वेश्या कहते थे। मेरी प्रिंट शूटिंग अहमदाबाद में काफी देर से चलती थी। कभी-कभी 2 या 3 बजे रात को पैक-अप होता था।

मम्मा हर शूट में मेरे साथ होती थी, तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और जब हम घर आते थे, तो ऐसा नहीं था कि वो पूछे कि तुम ठीक हो? सुरक्षित हो? वो खराब शब्द बोलते थे। जैसे रात के 3 बजे तक बेटी को ले जा रही हो? धंधा करवा रही हो क्या? उनकी भाषा खराब थी। शाइनी के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और एक्ट्रेस ने बताया कि उनके निधन से दो साल पहले तक वह अपने पिता से बातचीत नहीं कर रही थीं। शाइनी ने कहा कि मुझे अब इस बात का अफसोस है। ये जिंदगी की कुछ गांठें हैं जिन्हें आप खोल नहीं सकते।

मैंने इस जिंदगी से सबक सीखे, लेकिन आज भी कभी-कभी बहुत कमजोर महसूस करती हूं क्योंकि मेरी जिंदगी में कोई पिता जैसा नहीं है, जो मेरा सपोर्ट कर रहा है। बता दें शाइनी ने मॉडल के रूप में करिअर शुरू किया था। इसके बाद वह सैफ अली खान के साथ एक एड में नजर आईं। दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने कुसुम देसाई व्यार का किरदार निभाया। इसके बाद वह पॉपुलर सीरीज ‘सरोजिनी एक नई पहल’, ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘जमाई राजा’ और ‘लाल इश्क’ में नजर आईं। ‘पांड्या स्टोर’ में उन्हें खास पहचान हासिल हुई।

shiny doshi,actress shiny doshi,shiny doshi,shiny doshi father,pandya stores,bahu hamari rajinikanth,munmun dutta,actress munmun dutta,babitaji,tmkoc

मुनमुन दत्ता ने कहा, मां ने कभी मुझ पर शादी करने का दबाव नहीं डाला…

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (37) को सब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की ‘बबीता जी’ के रूप में जानते हैं। मुनमुन ने इस किरदार से घर-घर में पहचान बनाई है। हालांकि इस मुकाम को हासिल करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। मुनमुन ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। मुनमुन ने अपनी मां के लिए कहा कि एक शब्द काफी नहीं है। ये एक रोलर कोस्टर की तरह है। हमारे बीच प्यार है। हमारे बीच गुस्सा है। दोस्ती है।

मैं उनसे अपनी लाइफ में चल रही सभी चीजों के बारे में बात कर सकती हूं। मेरी मां की बहुत कम उम्र में शादी हो गई थी और उन्होंने अपना पूरा जीवन हमें पालने और परिवार की देखभाल में बिता दिया। मेरी मां ने मुझे हमेशा जीवन जीने के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कभी मुझ पर शादी करने का दबाव नहीं डाला। वाकई में उन्होंने हमेशा मुझे अपने करिअर, ट्रिप और लाइफ पर सारा ध्यान लगाने के लिए कहा है। जब होमटाउन में लोग मेरी शादी के बारे में पूछते हैं तो मां मेरे लिए स्टैंड लेती हैं।

वह गर्व से उन लोगों से कहती हैं कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं और वह मेरा पूरा सपोर्ट करती हैं। करिअर के शुरुआती दिनों में मुझे संघर्ष करना पड़ा। मुझे अपने पीजी का किराया चुकाने और पोर्टफोलियो के लिए फोटोग्राफर को पैसे देने के लिए पैसे की जरूरत थी। मेरी मां ने पापा को बताए बिना, अपनी सेविंग्स से मुझे पैसे दिए थे। उस पैसे से मुझे किराया चुकाने और अपना फोटोशूट कराने और ऑडिशन देने में मदद मिली थी। उस एक सपोर्ट ने मुझे काफी कुछ दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी