न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : साल 2008 में इसलिए डिप्रेशन में चली गई थीं शिल्पा शिरोडकर, इधर-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज

‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन रविवार (6 अक्टूबर) से शुरू हो चुका है। शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (50) ने अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 11:59:14

2 News : साल 2008 में इसलिए डिप्रेशन में चली गई थीं शिल्पा शिरोडकर, इधर-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज

‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन रविवार (6 अक्टूबर) से शुरू हो चुका है। शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (50) ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है। शिल्पा ने खुलासा किया कि साल 2008 में उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था, जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में चली गई थीं। साथी कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते के साथ बातचीत के दौरान शिल्पा संघर्षों को याद कर आंसू बहाने लगीं। शिल्पा ने कहा कि जब 2008 में मेरे पैरेंट्स का निधन हो गया, तो मैं काफी डिप्रेशन में चली गई थीं।

मेरे पति अपरेश रंजीत अपने करिअर में बहुत अच्छा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया और हम भारत चले आए। अगर अपरेश ने वह बलिदान नहीं दिया होता, तो बैंकिंग इंड़स्ट्री में उनका करिअर और ज्यादा ऊंचाइयों तक पहुंच सकता था। इस दौरान गुणरत्न ने शिल्पा की तारीफ करते हुए कहा कि आप उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक थीं जो माधुरी दीक्षित के समान स्तर तक पहुंच सकती थीं लेकिन अचानक आपने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया।

इस पर शिल्पा ने कहा कि नसीब-नसीब की बात है और मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है। तब गुणरत्न ने कहा कि भले ही आपको अपने फैसले पर पछतावा न हो, लेकिन फैंस स्क्रीन पर आपकी प्रेजेंस को मिस करते हैं। बता दें शिल्पा ने 90 के दशक में अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया। बाद में वह छोटे पर्दे पर ‘सिलसिला प्यार का’ और ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ जैसे सीरियल में भी नजर आईं।

shilpa shirodkar,actress shilpa shirodkar,bigg boss 18,bb 18,shilpa shirodkar depression,shilpa shirodkar parents,Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,shilpa shetty case,shilpa muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (49) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में मुकदमा दाखिल हुआ है। इसमें सीजेएम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। शिल्पा समेत 4 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कोर्ट 11 नवंबर को सुनवाई करेगी। शिल्पा पर आम लोगों के आवागमन में बाधा डालने का आरोप लगा है। बता दें मुजफ्फरपुर के कलम बाग चौक के पास कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम की रविवार (6 अक्टूबर) शाम ओपनिंग की गई।

इस कार्यक्रम में शिल्पा चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। शिल्पा के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए शोरूम के बाहर सड़क के दोनों तरफ जुट गए। भारी भीड़ के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो गई। इसी कारण शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुकदमा दायर किया है। ओझा ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के कारण लगे जाम के चलते आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

यह निजी कार्यक्रम था, जिसके चलते सार्वजनिक सड़क को घंटों तक जाम नहीं रखा जा सकता है। ओझा ने कल्याण ज्वैलर्स के टीएम कल्याण रमन, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन और एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है। उल्लेखनीय है कि ओझा इससे पहले भी कई बार सेलीब्रेटीज के खिलाफ मुकदमा दायर कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री