न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा हुईं कोविड-19 की शिकार, सोनाक्षी सहित इन्होंने जताई चिंता, बेटे को याद कर भावुक हुआ यह एक्टर

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर COVID-19 का शिकार हो गई हैं। ‘बिग बॉस 18’ में मजबूत चुनौती पेश करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:19:26

2 News : शिल्पा हुईं कोविड-19 की शिकार, सोनाक्षी सहित इन्होंने जताई चिंता, बेटे को याद कर भावुक हुआ यह एक्टर

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर COVID-19 का शिकार हो गई हैं। ‘बिग बॉस 18’ में मजबूत चुनौती पेश करने वालीं शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इस खबर से फैंस चिंतित हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। शिल्पा ने आज सोमवार (19 मई) को इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट दी।

एक नोट में उन्होंने लिखा, “नमस्ते दोस्तों! मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। आप लोग सेफ रहें और मास्क जरूर पहनें।” यह खबर सामने आने के बाद शिल्पा के फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उनकी बहन एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट कर लिखा, “हे भगवान! अपना ख्याल रखना शिल्पा…जल्दी ठीक हो जाओ।” निकी वालिया ने कमेंट किया, “आप जल्दी रिकवर हो जाओ।”

‘बिग बॉस 18’ में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस चुम दरांग ने 'गेट वेल सून' लिखा। शिल्पा ने विजेता करणवीर मेहरा और चुम के साथ अपनी दोस्ती बनाए रखी है और वे एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। चुम ने हाल ही में अपने घर पर आयोजित एक गेट टूगेदर की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इस समारोह में शिल्पा भी शामिल हुई थीं। बता दें शिल्पा ने 1989 से 2000 तक कई फिल्मों में काम किया।

वह इस दौरान सभी टॉप एक्टर्स के साथ नजर आईं। साल 2000 में उन्होंने अपरेश रंजीत से शादी की जिनसे उनकी एक बेटी है। फिर 13 साल के अंतराल के बाद उन्होंने ‘एक मुट्ठी आसमान’ (2013) शो से वापसी की और बाद में ‘बिग बॉस’ में भाग लिया। उनकी बहन नम्रता की शादी साउथ अभिनेता महेश बाबू से हुई है।

shilpa shirodkar,actress shilpa shirodkar,covid 19,shilpa covid 19,bigg boss 18,sonakshi sinha,chum darang,shekhar suman,actor shekhar suman,aayush

शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष का 11 साल की उम्र में ही हो गया था निधन

एक्टर शेखर सुमन कई सालों से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपना एक्टिंग हुनर दिखाया है। शेखर का बड़ा बेटा आयुष एक गंभीर बीमारी के चलते सिर्फ 11 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया था। इस बीच शेखर ने कनेक्ट एफएम कनाडा के साथ एक इंटरव्यू में आयुष के साथ दिल दहला देने वाले पलों को याद किया। शेखर ने कहा कि एक निर्देशक ने आयुष की गंभीर हालत के बावजूद मुझे शूटिंग करने के लिए कहा।

जब मैं जाने लगा तो आयुष ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा था, 'पापा, आज मत जाइए, प्लीज।' मैंने उससे कहा कि मैं जल्दी वापस आऊंगा। आयुष की मौत के बाद मेरी आस्था में कमी आ गई। दुख में मैंने अपने घर का मंदिर बंद कर दिया और सभी मूर्तियां हटा दीं। अब मैं ऐसे भगवान पर विश्वास नहीं कर सकता, जिसने मेरे मासूम बच्चे को छीनकर मुझे इतना दुखी कर दिया। आयुष का दर्द इतना ज्यादा था कि मेरी पत्नी ने भी उसके दर्द से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। मैं अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हूं और हर दिन आयुष के बारे में सोचता हूं।

शेखर ने पहले भी आयुष के बारे में बताया था कि साल 1989 में जब उन्हें पता चला कि वह गंभीर रूप से बीमार है, तो उन्हें किस तरह के संघर्ष का सामना करना पड़ा। वे आयुष को इलाज के लिए लंदन ले गए, लेकिन ये हो न सका। दुनियाभर के बड़े डॉक्टरों से परामर्श करने और बौद्ध धर्म में लीन होने के बावजूद शेखर ने इस दर्दनाक सच्चाई को स्वीकार कर लिया कि चमत्कार हमेशा नहीं होते हैं। उल्लेखनीय है कि शेखर के छोटे बेटे अध्ययन सुमन भी एक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी