न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने बताया फिल्म की शूटिंग के दौरान मौत की अफवाह फैलाने का किस्सा, इस बात पर भड़के अक्षय, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर यूं तो लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 2:45:33

2 News : शिल्पा ने बताया फिल्म की शूटिंग के दौरान मौत की अफवाह फैलाने का किस्सा, इस बात पर भड़के अक्षय, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर यूं तो लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। शिल्पा एक बार फिर लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और लोग उनसे जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। शिल्पा भी अलग-अलग इंटरव्यू में खुद से जुड़ीं कई अनसुनी बातों का खुलासा कर चुकी हैं। हाल ही में शिल्पा ने बताया कि साल 1995 की फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग के दौरान उनकी मौत की अफवाहें जानबूझकर फैलाई गई थीं।

पिंकविला के साथ बातचीत में शिल्पा ने कहा कि मेरी मौत की अफवाह को प्रमोशनल टेक्निक के तौर पर इस्तेमाल करने का यह आइडिया प्रोड्यूसर गुलशन कुमार का था। मुझे अफवाहों के बारे में पता ही नहीं था। ‘बेवफा सनम’ की रिलीज के बाद मेरी मौत की अफवाहें फैलने लगीं। मैं कुल्लू मनाली में थीं। मेरे पापा होटल में कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे। मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थीं। वहां शूटिंग देख रहे सभी लोग सोच रहे थे कि यह शिल्पा है या कोई और क्योंकि वे खबर सुन चुके थे। मैं जब रूम में वापस आई, तो लगभग 20-25 मिस्ड कॉल्स थे। मेरे माता-पिता चिंता में थे।

एक अखबार में हेडलाइन थी कि शिल्पा शिरोडकर को गोली मार दी गई है। हालांकि गुलशन कुमार ने बाद में खुलासा कर दिया यह प्रमोशन करने की एक टेक्निक थी। जब उन्होंने मुझे बताया, तो मैंने सोचा ठीक है। हां, थोड़ा ज्यादा हो गया था। उस समय कोई पीआर एक्टिविटी या कुछ भी नहीं था। मुझे तो पता ही नहीं था। मैं सबसे आखिरी थी, जिसे पता चला कि ऐसा कुछ होने वाला है। उस समय कोई परमिशन भी नहीं लेता था। फिल्म अच्छी चली, इसलिए मैं नाराज नहीं थीं। बता दें शिल्पा ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

उनके खाते में ‘हम’, ‘किशन कन्हैया’, ‘योद्धा’, ‘बेनाम बादशाह’, ‘दो मतवाले’, ‘दंडनायक’, ‘आंखें’, ‘गोपी-किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’, ‘अपराधी’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मृत्युदंड’ जैसी चर्चित और हिट फिल्में हैं। अब शिल्पा तेलुगु सुपरनेचुरल थ्रिलर ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी है और इसके डायरेक्टर वेंकट कल्याण हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।

लंदन में परिवार के साथ छुटि्टयों को मजा ले रहे हैं अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। अक्षय को हाल ही वहां की सड़कों पर एकदम अलग लुक में घूमते हुए देखा गया। वे कैजुअल अवतार में नजर आ रहे थे और सिर पर टोपी पहन रखी थी। इतने में उन्हें चाहने वाला एक फैन चुपके से उनका वीडियो बनाने लगा जिस पर वे भड़क गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय को उस फैन पर गुस्सा होते हुए देखा जा सकता है। दरअसल फैन बिना इजाजत के अक्षय को शूट कर रहा था, जिससे वे नाराज हो गए।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अक्षय आराम से सड़क पर चल रहे थे जब उन्होंने देखा कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। अक्षय उसके पास गए और गुस्से में उस पर चिल्लाने लगे। उन्होंने पहले तो उसका फोन छीनने की कोशिश की लेकिन वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे अक्षय उस फैन के साथ सेल्फी भी लेने लगते है। उस फैन ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जिस तरह उन्होंने मेरा फोन लेने की कोशिश की। क्या कमाल का अनुभव था जब उन्होंने मुझे गुस्से में टच किया।” अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक ने लिखा, “अक्षय कुमार शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गए हैं। प्लीज उन्हें डिस्टर्ब मत करो।” दूसरे ने लिखा, “भाई, प्राइवेसी भी कुछ होती है।” कुछ ऐसे भी थे जो गुस्सा करने के लिए अक्षय पर ही भड़क गए। अक्षय को पिछले महीने रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5‘ में देखा गया था और तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी उनका कैमियो रोल था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी