Tomorrow Episode Promo: Contestants ke related personal life questions aur unke Bigg Boss journey ke baare me questions in podcast style.pic.twitter.com/2KKzCY42zo
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 3, 2024
‘द रोशंस’ वेब सीरीज में दिखाया जाएगा रोशन परिवार का बॉलीवुड में योगदान
रोशन परिवार (रोशन, राकेश रोशन, राजेश रोशन, ऋतिक रोशन) बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर चुका है। दिवंगत रोशन एक शानदार संगीतकार थे। ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक्टिंग के साथ फिल्ममेकिंग में भी खूब नाम कमाया। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी अपने पिता की जैसे बेहतरीन संगीतकार हैं। ऋतिक मौजूदा दौर के टॉप एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रोशन परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' का एलान किया है।
आज बुधवार (4 दिसंबर) को नेटफ्लिक्स ने इसका ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर सीरीज का पोस्टर जारी किया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “बहुत अच्छा लग रहा है कि ऐसे परिवार की जर्नी को दिखाने का मौका मिला, जिन्होंने म्यूजिक, मैजिक और हिंदी सिनेमा में यादगार पल दिए। ये परिवार की लेगेसी और प्यार है। देखिए The Roshans. जल्द ही नेटफ्लिक्स पर।”
बता दें सीरीज की शुरुआत दिवंगत रोशन लाल नागरथ की संगीतमयी दुनिया से होगी। इसमें रोशन परिवार के अचीवमेंट के बारे में भी देखने को मिलेगा। राकेश रोशन सीरीज के प्रोड्यूसर और शशि रंजन को-प्रोड्यूसर व डायरेक्टर हैं। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, शाम कौशल से लेकर कई स्टार्स अपने विचार रखते दिख सकते हैं जिन्होंने रोशन परिवार के साथ काम किया है और करीब से जानते हैं।













