न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन लगवाने वालीं पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा भी पॉजिटिव, नव्या ने ऐसे लिया दिल्ली की सर्दी का मजा

90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी अब कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 2:18:56

वैक्सीन लगवाने वालीं पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा भी पॉजिटिव, नव्या ने ऐसे लिया दिल्ली की सर्दी का मजा

90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी अब कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में बताया। खास बात ये है कि शिल्पा कोविड वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं। वे परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-चार दिन पहले कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चला। आप सभी सुरक्षित रहें, टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें.. आपकी सरकार को पता है कि आपके लिए क्या बेहतर है। शिल्पा लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, मगर वे फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

शिल्पा की पहली फिल्म 1989 में आई भ्रष्टाचार थी। शिल्पा ने ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया था। शिल्पा ने टीवी में भी काम किया। उन्होंने एक मुट्ठी आसमान और सिलसिला प्यार का जैसे शोज में काम किया है। वे सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल शो में भी नजर आई थीं। इसके बाद से शिल्पा लाइमलाइट की दुनिया से दूर परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं।

shilpa shirodhkar,navya naveli nanda,amitabh bachchan,covid-19,bollywood news in hindi

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने शेयर की फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर फैंस को विजुअल ट्रीट देती हैं। इसी कड़ी में कड़ाके की ठंड में नव्या ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में चारपाई पर बैठ अंगीठी जलाकर हाथ सेंकती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें चाय का लुत्फ उठाते भी देखा गया।

एक फोटो में उनके पिता निखिल नंदा भी नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई। पोस्ट के साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा है,'चाय और चारपाई।' इस पर कमेंट करते हुए रणधीर कूपर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 'Aww' लिख हार्ट वाली इमोजी बनाई है। नव्या इन दिनों अपने पैरेंट्स के साथ समय बिता रही हैं। नव्या ने अभी तक एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर