Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'भाबीजी घर पर हैं' में होने जा रही हैं शिल्पा की वापसी, लगातार 22 घंटे तक काम करता था यह मशहूर एक्टर

कॉमेडी से भरपूर एंड टीवी के शो भाबीजी घर पर हैं को करीब 10 साल हो गए हैं। यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बहुत कम कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 3:01:29

2 News : 'भाबीजी घर पर हैं' में होने जा रही हैं शिल्पा की वापसी, लगातार 22 घंटे तक काम करता था यह मशहूर एक्टर

कॉमेडी से भरपूर एंड टीवी के शो 'भाबीजी घर पर हैं' को करीब 10 साल हो गए हैं। यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बहुत कम कॉमेडी शो इतना लंबा सफर तय कर पाते हैं। इसका एक-एक किरदार लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। हंसाने की सबकी अलग-अलग शैली है। हालांकि इस दौरान कुछ कलाकारों ने शो भी छोड़ दिया। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की। शिल्पा ने करीब एक-डेढ़ साल तक ‘अंगूरी भाभी’ का रोल कर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी थी। हालांकि मेकर्स के साथ विवाद के बाद शिल्पा ने अचानक शो छोड़ दिया।

इसके बाद उनकी जगह एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को लिया गया जो अब तक छायी हुई हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेकर्स फिर से शिल्पा को शो में लाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स तो ये भी है कि इसे लेकर शिल्पा से बातचीत चल रही है और हो सकता है कि वह जल्द ही दोबारा एंट्री मार लें। ईटाइम्स के शो से जुड़े करीबी सूत्रों की मानें तो शिल्पा से वापसी की बात चल रही है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही डील हो जाएगी। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सभी को लगता है कि शो में फिर से नई जान फूंकने की जरूरत है।

शो एक दशक से सफलतापूर्वक चल रहा है। चैनल चाहता है कि शो में कुछ नए एलीमेंट्स डाले जाएं ताकि 'भाबीजी घर पर हैं' शो में थोड़ा रिफ्रेशमेंट आए। खबरों की मानें तो शो का एक नया सेट तैयार किया जा रहा है जिससे कि स्टोरीलाइन में कुछ मेजर बदलाव भी देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि 'भाबीजी घर पर है 2.0’ की शूटिंग दिसंबर के मध्य में शुरू हो सकती है। बता दें शिल्पा ने साल 2016 में अचानक शो छोड़ दिया था, जिसके बाद खूब बवाल हुआ था। शिल्पा ने मेंटल टॉर्चर और पैसे ना देने व भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

हालांकि मेकर्स का कहना था कि शिल्पा से एक कॉन्ट्रेक्ट साइन कराया जा रहा था कि वह शो के दौरान किसी और सीरियल को साइन नहीं करेंगी। शिल्पा के शो छोड़ने पर मेकर्स ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा जिसमें अनप्रोशनेल बर्ताव करने की बात कही थी। शिल्पा बाद में 'बिग बॉस सीजन 11' में दिखी थीं और वह विजेता बनी थीं। शिल्पा कुछ समय पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई थीं।
Shilpa Shinde,actress shilpa shinde,bhabiji ghar par hain,angoori bhabi,shubhangi attre,bigg boss,hiten tejwani,actor hiten tejwani,hten struggle हितेन तेजवानी ने बताई शुरुआती संघर्ष की बातें, 25 सालों में की है कड़ी मेहनत

एक्टर हितेन तेजवानी (51) दो दशक से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनका सफर कितना चुनौतीपूर्ण रहा है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ पॉडकास्ट पर खुलकर बात करते हुए हितेन ने अपने घंटों काम करने, शुरुआती सालों में आर्थिक तंगी और अपने परिवार व सहकर्मियों के साथ शेड्यूल मैच करने में आई मुश्किलों पर बात की। हितेन ने कहा कि मैंने इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहते हुए 25 सालों में बहुत मेहनत की है। जब मैंने काम करना शुरू किया तो मैं घर सिर्फ फ्रेश होने के लिए ही जाता था।

मैंने कई ड्राइवर रखे और वे सभी भाग गए क्योंकि वे मेरे काम के घंटे नहीं संभाल सकते थे। मैं खुद गाड़ी चलाता था और गाड़ी चलाते समय मुझे बार-बार झपकी आ जाती थी। एक दिन तो मेरी कार डिवाइडर से टकरा भी गई, लेकिन भगवान की कृपा से कुछ नहीं हुआ। मुख्य भूमिकाएं निभाने के बावजूद मेरी सैलरी ज्यादा नहीं थी। मुझे ‘सुकन्या’ के लिए 1000 रुपए प्रतिदिन मिलते थे और हम महीने में 12 दिन शूटिंग करते थे। इसी तरह ‘कुटुम्ब’ में काम करते समय मैंने ज्यादा डिमांड नहीं की और मुख्य किरदार होने के बावजूद मेरी फीस ज्यादा नहीं बढ़ी।

मैंने 30 दिनों तक 30 तरह की शिफ्ट कीं और मुझे याद है कि मैं खुद चेक लेने गया था। चेक 1 लाख रुपए का था और मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने सोचा कि अगर मैं कोई नौकरी करता तो मेरे काम के घंटे आसान होते, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि मुझे उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता। हमारा शेड्यूल हमेशा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक का होता था, लेकिन यह हमेशा सुबह 5 बजे तक चलता था और फिर हमारी अगली शिफ्ट कभी-कभी सुबह 7 बजे शुरू होती थी। इसलिए मैं 22 घंटे काम करता था। कुछ क्रू मेंबर्स जानबूझकर लाइटें बंद कर देते थे ताकि मैं थोड़ी नींद ले सकूं और मैं वहीं सेट के फर्श पर सो जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका