न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने सासू मां के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार, उर्वशी सहित इन सितारों ने उत्तराखंड त्रासदी पर जताया दुख

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (50) अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा नियमित तौर पर योग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 12:29:57

2 News : शिल्पा ने सासू मां के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार, उर्वशी सहित इन सितारों ने उत्तराखंड त्रासदी पर जताया दुख

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (50) अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा नियमित तौर पर योग करती हैं और वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार कर फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही शिल्पा परिवार के साथ बिताए गए पलों की झलकियां भी फोटो और वीडियो के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। कह सकते हैं उन्हें अपने चाहने वालों से जुड़े रहना पसंद है। अब शिल्पा ने अपनी सासू मां ऊषा रानी कुंद्रा के लिए एक पोस्ट अपलोड की है। शिल्पा ने सास के बर्थडे पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

शिल्पा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मां। आप वो सब कुछ हैं जो एक बहू उम्मीद कर सकती है, और उससे भी ज्यादा। मेरी सबसे शानदार मां और दोस्त होने के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरी जिंदगी में हैं। आपको ढेर सारा प्यार, अच्छी सेहत, खुशियां और इस संसार की सबसे अनमोल दुआएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” शिल्पा की यह पोस्ट देख फैंस उनसे इम्प्रेस हुए जा रहे हैं और उन्हें आदर्श और संस्कारी बहू बता रहे हैं। शिल्पा की शादी साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ हुई थी। उनके एक बेटा वियान और बेटी समीशा है।

शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों सिनेमा में कम ही नजर आती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सुक्खी’ थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। शिल्पा पिछले साल रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का भी हिस्सा थीं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी थे। शिल्पा ने अपना करिअर साल 1993 की सुपरहिट मूवी ‘बाजीगर’ के साथ शुरू किया था। शिल्पा हाल ही टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो सुपर डांसर के नए सीजन में जज की भूमिका निभा रही हैं। वह इस शनिवार को नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहन शमिता शेट्टी, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के साथ दिखेंगी।

उर्वशी रौतेला ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन, फैंस से भी की अपील

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार (5 अगस्त) को बादल फटने से तबाही मचा गई। धराली गांव और हर्षिल आर्मी कैंप के पास दो बड़े भूस्खलनों ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। इस घटना ने बॉलीवुड हस्तियों को भी झकझोर कर रख दिया। उन्होंने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए दुआएं मांगी हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा कि मैं हरिद्वार की बेटी हूं। उत्तराखंड का हर पत्थर, हर नदी मेरी आत्मा में समाई हुई है। खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ को देखकर मुझे ऐसा दर्द हो रहा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

एक पल में सड़कें, दुकानें, सपने और यादें सब कुछ बह गए। परिवार अपनों की तलाश कर रहे हैं। बच्चे अपने मां-बाप के लिए रो रहे हैं। कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए दुआएं मांग रहे हैं। मैं पीड़ितों की हर संभव मदद करूंगी और फैंस से भी सहायता की अपील करती हूं। उत्तराखंड में अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग करने वालीं एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उत्तराखंड त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

सभी की सुरक्षा, ताकत और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं।” सारा ने उत्तरकाशी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। उत्तराखंड के निवासी एक्टर व कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक वीडियो साझा करते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी और 'प्रार्थनाएं' लिखकर अपनी भावनाएं जताईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी