न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस के लिए खुशखबरी, टीवी पर फिर दिखेंगी शिल्पा शेट्‌टी, होने जा रही है सुपर डांसर-4 में वापसी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में वापसी करने जा रही हैं। पोर्न ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 4:24:12

फैंस के लिए खुशखबरी, टीवी पर फिर दिखेंगी शिल्पा शेट्‌टी, होने जा रही है सुपर डांसर-4 में वापसी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में वापसी करने जा रही हैं। पोर्न ऐप मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा आगामी वीकेंड में पहली बार टीवी पर दिखाई देंगी। कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पोर्न ऐप मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही शिल्पा ने शो से दूरी बना ली थी। वे लगभग एक महीने बाद वापसी कर रही हैं। शिल्पा 15 अगस्त को कोरोना के लिए फंड इकट्ठे करने वाले प्रोग्राम 'वी फॉर इंडिया' के लाइव सेशन में भी दिखाई दी थीं। शिल्पा ने शूटिंग शुरू कर दी है।


शो के निर्माता ने की पुष्टि, वार्म वेलकम से इमोशनल हुईं शिल्पा

शो के निर्माता रंजीत ठाकुर ने हालांकि इस मामले पर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से इस बात की पुष्टि की है कि शिल्पा शूटिंग पर वापस आ गई हैं और आने वाले वीकेंड में दिखाई देंगी। ठाकुर ने कहा कि शिल्पा हमारे शो की जज हैं और वे यहां शूटिंग करने के लिए आई हैं। सूत्रों ने कहा कि शो के निर्माता शिल्पा के साथ लगातार संपर्क में थे और हाल ही में एक्ट्रेस ने वापसी करने का फैसला किया है। शिल्पा न केवल बच्चों और परिवार के लिए बल्कि अपने काम के लिए शूटिंग पर वापस आना चाहती हैं। सुपर डांसर की टीम ने शिल्पा का बहुत ही वार्म वेलकम किया। शिल्पा इतना जोरदार स्वागत देखकर सेट पर इमोशनल हो गईं।


अनुराग बसु ने शिल्पा को किया था मैसेज, लेकिन…

आपको बता दें कि इससे पहले शो के ही एक और जज डायरेक्टर अनुरास बसु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूरी टीम एक्ट्रेस को बहुत याद करती है। अनुराग ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि हम सेट पर शिल्पा को बहुत मिस करते हैं। हम सभी के बीच एक बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। ये सब शो का हिस्सा है। इसमें पर्दे के पीछे के लोग और कोरियोग्राफर भी शामिल हैं। हम एक छोटा परिवार हैं और जब एक व्यक्ति आस-पास नहीं होता है, तो बहुत मुश्किल होता है। शिल्पा हम सब लोगों के लिए बहुत ही खास और प्यारी है। मैंने शिल्पा को मैसेज कर पूछा कि वे शो में कब वापस आएंगी लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका