वर्ष 1994 में आई मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया था। इस मूवी का खास आकर्षण शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ रहा था। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब 27 साल बाद यह गाना एक बार फिर से नए कलेवर में आपका मनोरंजन करने आ रहा है। हालांकि इस दफा शिल्पा, अक्षय के बजाय जावेद जाफरी के बेटे एक्टर मीजान के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में डांस फ्लोर पर जमकर हंगामा मचा दिया है। गाना शिल्पा की कमबैक फिल्म ‘हंगामा 2’ के लिए रीक्रिएट किया गया है। शिल्पा-मीजान इस आइकॉनिक सॉन्ग का सिग्नचर स्टेप भी कर रहे हैं।














