न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज ने छोड़ा सोशल मीडिया तो शिल्पा ने दिया यह ‘ज्ञान’, हुमा को नोटिस भेजेंगी सोनाक्षी! मिशन मजनू...

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल में बिताने पड़े। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। कुंद्रा ने आज अपना ट्विटर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:51:14

राज ने छोड़ा सोशल मीडिया तो शिल्पा ने दिया यह ‘ज्ञान’, हुमा को नोटिस भेजेंगी सोनाक्षी! मिशन मजनू...

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल में बिताने पड़े। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। कुंद्रा ने आज अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'विल्डरनेस ऑफ इंट्यूशन' बुक से एक अंश शेयर कर किया है, जिसमें उन्होंने कंफर्ट जोन से निकलने की बातें कही है। पिछले कुछ समय से शिल्पा कोट्स के सहारे अपने दिल की बात कर रही हैं। शिल्पा ने लिखा, ‘आपको अपने कंफर्ट जोन के शहर से बाहर निकलकर जंगल की ओर जाना होगा। आप जो खोज करेंगे वह वंडरफुल होगा क्योंकि आप जो ढूढ़ रहे हैं वह आप खुद हैं। क्या होता है जब हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर जाते हैं?

एक साल किसी दूसरे मुल्क में बिताना हमें खुद को देखने की वजह दे सकता है और दुनिया को बिलकुल अलग ढंग से देखने का नजरिया भी। बहुत बड़ा नुकसान या फिर बहुत बड़ा बदलाव हमें वहां धकेल सकता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आराम की तरफ आकर्षित होते हैं, हो सकता है कि हमें हमारी जिंदगियों से कुछ शिकायतें हों, चीजें हमेशा परफेक्ट नहीं होती हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हम क्या हैं और हम किधर जा रहे हैं। हमें अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा और देखना होगा कि क्या होता है...परिवर्तन से लड़ने की बजाय इसे स्वीकार करना चाहिए। इस पोस्ट को शेयर कर शिल्पा ने फैंस को धनतेरस की बधाई दी। शिल्पा ने लिखा, जैसा कि रोशनी का त्योहार शुरू हो गया है। अपनी जिंदगी को पॉजिटिविटी, हैप्पीनेस, आभार, प्रेम और मुस्कुराहट के साथ रोशन करें..हैप्पी धनतेरस..हैप्पी दिवाली. स्वस्थ रहें,प्रसन्न रहें।

Shilpa Shetty,sonakshi sinha,huma qureshi,mission majnu movie,rashmika,bollywood news in hindi

हुमा कुरैशी ने पोस्ट की सोनाक्षी सिन्हा की फोटो...

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को खुले आम लीगल नोटिस भेजने की धमकी दे डाली। एक फोटो के पीछे सोनाक्षी का गुस्सा फूट पड़ा। वैसे तो सोनाक्षी और हुमा काफी अच्छी दोस्त हैं लेकिन एक फोटो के कारण दोनों सोशल मीडिया पर टकरा गईं। हालांकि फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, ये सबकुछ मजाक में हुआ है। सोनाक्षी ने हुमा को लीगल नोटिस भेजने की बात मजाकिया अंदाज में कही है। दरअसल हुमा ने हैलोवीन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। उसमें वे चेहरे पर मास्क लगाए दिख रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन...बीती रात की फोटो।'

लेकिन उनकी इस पोस्ट को सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा, 'तारीफ पाने के लिए मेरी फोटो को अपनी बताकर पोस्ट करना बंद करिए। मैं आपको लीगल नोटिस भेज रही हूं।' इससे पता चलता है कि हुमा ने सोनाक्षी की फोटो शेयर की थी। हुमा के भाई साकिब सलीम ने भी मजेदार कमेंट किया। साकिब ने लिखा, 'यहां पर भी चीटिंग।' इस पर सोनाक्षी लिखती हैं, 'वो लोगों को बताना चाहती हैं कि वो बहुत खूबसूरत है इसलिए मेरी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। प्लीज समझाओ इसको।'

Shilpa Shetty,sonakshi sinha,huma qureshi,mission majnu movie,rashmika,bollywood news in hindi

अगले साल 13 मई को रिलीज होगी रश्मिका-सिद्धार्थ की मिशन मजनू

रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा हीरो हैं। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन की जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने एक फोटो भी रिलीज किया है जिसमें सिद्धार्थ दिखे। इस पोस्टर ने फिल्म की कहानी के प्रति लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है।

शूटिंग लखनऊ और मुंबई में की गई है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है। सिद्धार्थ पहली बार रॉ एजेंट बनेंगे, जो भारत के ऑपरेशन का नेतृत्व करता है। रश्मिका इस फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में कदम रख रही हैं। हालांकि रश्मिका ने गुडबाय की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर