न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर के गाने पर थिरकीं शिल्पा, संजना ने यूं किया ‘रॉकस्टार’ को याद, सिद्धांत ने लिखा दिलचस्प कैप्शन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा माना जाता है। शिल्पा अक्सर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती हैं। अब एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 4:49:02

रणवीर के गाने पर थिरकीं शिल्पा, संजना ने यूं किया ‘रॉकस्टार’ को याद, सिद्धांत ने लिखा दिलचस्प कैप्शन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा माना जाता है। शिल्पा अक्सर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती हैं। अब एक बार फिर शिल्पा की नई पोस्ट ने फैंस को उनके साथ झूमने पर मजबूर कर दिया है। नए वीडियो में शिल्पा एक्टर रणवीर सिंह के गोलियों की रासलीला-रामलीला फिल्म के ततड़-ततड़ गाने का हुक स्टेप एन्जॉय करतीं नजर आ रही हैं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह रील वीडियो शेयर किया है। खास बात यह है कि शिल्पा अपना अंडरकट बज हेयर कट भी फ्लॉन्ट कर रही हैं, जो स्टाइल उन्होंने कुछ दिन पहले बनवाया था। शिल्पा नॉटी एक्सप्रेशंस दे रही हैं। शिल्पा ने कैप्शन लिखा-आज कुछ समय बाद मूड डांस करने का हुआ, तभी तो मैं रणवीर सिंह के स्टाइल से इनफ्लुएंस हुई। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया।

रॉकस्टार फिल्म के 10 साल पूरे होने पर संजना ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस संजना सांघी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में उनके अपोजिट काम किया था। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। संजना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर 'रॉकस्टार' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर अपना प्यार दिखाया है। संजना ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें संजना 'रॉकस्टार' के आर्टिस्ट रणबीर कपूर, एआर रहमान, इम्तियाज अली, कामिल इरशाद और अनिल मेहता के साथ लाइव वीडियो चैट कर रही हैं। संजना ने कैप्शन में बड़ा नोट लिखा है।

संजना ने लिखा-“और ठीक उसी तरह, आज हमारी फिल्म 'रॉकस्टार' को हमेशा के लिए आपका बनने के 10 बेमिसाल साल पूरे हो गए हैं। 10 साल उस एक मोमेंट के लिए, जिसने अकेले ही मेरे जीवन को बदल दिया और जिस तरह से मैं जीवन को हमेशा के लिए देखती हूं वैसा बनाया। जादू, यह डिस्क्राइब करने के लिए एकमात्र शब्द है कि इस रहस्यमय यात्रा पर किए गए हर एक मोमेंट, हर एक बॉन्ड, हर एक सीन ने मेरे साथ कैसा महसूस किया है। कृतज्ञता, एकमात्र भावना हैं जो मुझमें उमड़ती है। जब हम सब अपने आपको पुरानी यादों में ले जाने के लिए एक साथ जुटे थे। ऐसा लगता है कि यह सब कुछ कल ही हुआ है। शुक्रिया @arrahman सर हमें एक साथ लाने के लिए, आप सबसे अच्छे हैं।

हमारी वॉक डाउन मेमोरी लेन का पार्ट व कहानियां जिन्हें आप शायद जानते हों या नहीं जानते, जल्द ही आपके पास आने वाली हैं। (रणबीर और @imtiazaliofficial ने मेरी टांग खींची, जैसा कि 14 साल की उम्र में लिटिल संजना के साथ किया गया था, वह अब तक जारी है)।” संजना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस फिल्म में काम किया था। संजना ने "हिंदी मिडीयम" और "फुकरे रिटर्न्स" जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

शादी दोस्तों की हो रही है, सूट हम सिलवा रहे हैं : सिद्धांत

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म बंटी और बबली 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शरवरी हैं। सिद्धांत ने गली बॉय फिल्म में उम्दा परफोरमेंस के साथ एक बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया। सिद्धांत के अभिनय के अलावा उनके फैन उनकी अनूठे लेखन पर नजरें टिकाए रखते हैं, जिसे वे आमतौर पर फोटो के साथ अपने कैप्शन में साझा करते हैं। अपनी नवीनतम पोस्ट के साथ उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया है। सिद्धांत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई फोटो शेयर की हैं, जहां वे एक क्लासिक ब्राउन वेलवेट सूट में विंटेज स्टाइल में दिख रहे हैं।

सिद्धांत ने लिखा, शादी दोस्तों की हो रही है, सूट हम सिलवा रहे हैं। वो क्या है ना पिक्चर आ रही है 19 को, वर्ना वही पुरानी अलमारी में रखा सबसे नीचे दबा स्टैंडर्ड नेवी ब्लू ब्लेजर जो की ग्रेजुएशन/ओरिएंटेशन और ना जाने कितनी पार्टीज में रिपीट हुआ। वो पहनता... अपने दोस्त की शादी यानि-उसके फेयरवेल पे। और मिलते हैं पिघली वनीला आइसक्रीम स्टॉल के पास। और शायद अब भी वही मिल जाए, क्योंकि सादगी में स्वैग भी है। सिद्धांत ने पिछले साल एक स्व-लिखित गीत 'धूप' भी जारी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर