न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वियान के साथ इस अंदाज में दिखीं शिल्पा, IFFI में सलमान ने बांधा समां, ‘विरुष्का’ ने दिया क्यूट पोज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया का साथ खूब भाता है। वे अक्सर अपने अकाउंट पर फैंस से जुड़ने के लिए अपनी फोटो और वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 8:53:07

वियान के साथ इस अंदाज में दिखीं शिल्पा, IFFI में सलमान ने बांधा समां, ‘विरुष्का’ ने दिया क्यूट पोज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया का साथ खूब भाता है। वे अक्सर अपने अकाउंट पर फैंस से जुड़ने के लिए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही कुछ भी मजेदार करती हैं। अब शिल्पा ने बेटे वियान के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसके चलते वे सुर्खियां बटोर रही हैं। मां-बेटे दोनों ही फेस पैक लगाए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "मेरे सनशाइन के साथ कुछ रविवार वाइब्स में मास्किंग और बेसिंग।" ये फोटो खूब वायरल हो रही है।

इस पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कमेंट करते हुए लिखा है, "यह तुम्हारी कार्बन कॉपी है।" शिल्पा खुद के साथ दोनों बच्चों वियान और समीशा की एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। हाल ही शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक पंजाबी गाने पर वॉक करती दिख रही हैं। शिल्पा की पिछली फिल्म 'हंगामा 2' थी, जिसमें उन्होंने कई दिनों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। अब वे 'निकम्मा' फिल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया के साथ दिखेंगी।

Shilpa Shetty,Salman Khan,anushka sharma,virat kohli,ranveer singh,bollywood news in hindi

दबंग के गाने पर जमकर थिरके सलमान खान, रणबीर ने भी किया डांस

गोवा में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) के 52वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। समारोह में सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा सलमान के दबंग डांस ने। उनके साथ रणवीर सिंह ने भी अद्भुत ऊर्जा से महफिल में चार चांद लगा दी। फेस्टिवल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक में सलमान का डांस परफॉर्मेंस दिखाई दे रहा है। सलमान ग्रुप डांसर्स के साथ हुड़ हुड़ दबंग का सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं।

सलमान का डांस पहले दिन की आखिरी परफॉर्मेंस थी। रणवीर ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया। श्रद्धा कपूर ने ‘कर हर मैदान फतेह’ गाने पर डांस किया। इवेंट में मौनी रॉय, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख सहित कई कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी। 28 नवंबर तक चलने वाले फेस्टिवल में लगभग 73 देशों की 148 फिल्में शामिल होंगी।

Shilpa Shetty,Salman Khan,anushka sharma,virat kohli,ranveer singh,bollywood news in hindi

विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का के साथ फोटो

स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों को क्यूट अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने वाइट कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। अनुष्का पाउट करती नजर आ रही हैं। कोहली भी मजेदार अंदाज में पोज दे रहे हैं। यह एक सेल्फी फोटो है। फोटो कू पर शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, 'माई रॉक।' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की। उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट को फैंस प्यार से 'विरुष्का' बुलाते हैं। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। उनकी एक बेटी वामिका है, जो 10 महीने की हुई है।

यूं तो कपल ने वामिका की फोटो कई बार सोशल मीडिया पर डाली है, लेकिन अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया। अनुष्का अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि काफी पसंद की जाती है। अनुष्का प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा वेबसीरीज का निर्माण किया है। अनुष्का पिछली बार जीरो फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखी थीं। अब वे नवदीप सिंह की 'कनेडा' और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर