न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा ने जाहिर की भावनाएं, शादी को लेकर ऐसा बोलीं रकुलप्रीत, राजकुमार ने शेयर किया Video

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सोमवार (22 नवंबर) को शादी की 12वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 1:05:07

मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा ने जाहिर की भावनाएं, शादी को लेकर ऐसा बोलीं रकुलप्रीत, राजकुमार ने शेयर किया Video

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सोमवार (22 नवंबर) को शादी की 12वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ फोटो शेयर करते हुए राज को विश किया है। साथ ही उन्होंने प्यार भरा नोट भी लिखा है। फोटो में शिल्पा रेड सिल्क साड़ी और गहनों से सजी-धजी हुई हैं। राज मैचिंग शेरवानी, पगड़ी और सेहरा में दूल्हा बने हुए हैं। दोनों हिंदू परंपरा के अनुसार शादी की रस्में निभा रहे हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “12 साल पहले आज ही के दिन और इसी पल, हमने एक-दूसरे से एक वादा किया था कि हम सुख-दुख में साथ रहेंगे, मुश्किल वक्त को साथ मिलकर सहेंगे, प्यार और भगवान में विश्वास रखेंगे कि वो हमें रास्ता दिखाएंगे।

दिन पर दिन, कंधे से कंधा मिलाकर हम इस वादे को पूरा करते रहेंगे। 12 साल पूरे हो गए हैं और मैं इसे आगे नहीं गिन रही हूं। हैप्पी ऐनिवर्सरी कुकी। हमारी जिंदगी में कई रेनबो, खुशी, माइलस्टोंस और हमारे बच्चों के लिए चीयर्स। उन सभी शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद, जो हर सुख-दुख और मुश्किल वक्त में हमारे साथ रहे।” शिल्पा व राज के दो बच्चे 10 साल का बेटा वियान और 1 साल की बेटी समीशा हैं। राज कुछ महीने पहले पोर्नोग्राफी केस में फंस गए थे, जिसके बाद उन्हंक 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। राज करीब दो माह बाद सितंबर में जमानत पर रिहा हो गए थे।

15 नवंबर को हुई थी राजकुमार और पत्रलेखा की शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक सप्ताह पहले 15 नवंबर को चंडीगढ़ में ग्रैंड वेडिंग करके हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। इस बीच राजकुमार ने शादी का एक स्पेशल इनसाइड वीडियो शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दी है। राजकुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो की शुरुआत होती है पत्रलेखा के खूबसूरत मैसेज से, जिसमें वे राजकुमार संग 11 साल के रिश्ते को याद करती हैं। इसके बाद राजकुमार भी पत्रलेखा को उनकी जीवन साथी बनने के लिए उन्हें रोमांटिक अंदाज में थैंक्यू कहते हैं।

वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा के गठबंधन से लेकर वरमाला और फेरों तक के खास पलों को दिखाया गया है। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि राजकुमार, पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्मों को पूरा करते हैं। इसके बाद वे उनसे अपनी मांग में भी सिंदूर लगाने को कहते हैं और फिर पत्रलेखा भी हंसते हुए राजकुमार की मांग में सिंदूर लगाती हैं।

Shilpa Shetty,rajkumar rao,rakulpreet singh,raj kundra,patralekha,jacky bhagnani,bollywood news in hindi

रकुलप्रीत ने जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप को कर दिया था पब्लिक

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने पिछले महीने प्रोड्यूसर एक्टर जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। रकुलप्रीत ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक क्यों किया। रकुलप्रीत ने कहा कि मैं उन चीजों को सुनना पसंद करती हूं जिन्हें मैं सुनना चाहती हूं। मैं चीजों से प्रभावित नहीं होती हूं। मैंने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की क्योंकि मुझे लगा कि ये खूबसूरत है और मुझे इसे शेयर करना चाहिए।

एक सेलेब का जीवन हमेशा जांच के दायरे में होता है और ये एक पब्लिक फिगर होने का नुकसान है। मैं अपने आस-पास के लोगों से खुद को प्रभावित नहीं होने देती हूं। मैं अपना काम कैमरे के सामने करती हूं और ऑफ कैमरा मेरी पर्सनल लाइफ है। जब रकुलप्रीत से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भी ऐसा होगा तो मैं आपको बताऊंगी जैसे बाकी चीजें शेयर करती आई हूं। फिलहाल मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहती हूं क्योंकि मैं यहां उसी के लिए हूं। रकुलप्रीत ने हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ वाली ‘डॉक्टर जी’ फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर