न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा-कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, राजकुमार ने ऐसे किया पत्रलेखा को प्रपोज, कार्तिक आर्यन...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक और नई मुसीबत आ गई है। पोर्नोग्राफी केस के बाद कुंद्रा अब धोखाधड़ी के मामले में फंसते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 2:52:28

शिल्पा-कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, राजकुमार ने ऐसे किया पत्रलेखा को प्रपोज, कार्तिक आर्यन...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक और नई मुसीबत आ गई है। पोर्नोग्राफी केस के बाद कुंद्रा अब धोखाधड़ी के मामले में फंसते दिख रहे हैं। शिल्पा भी आरोपों के घेरे में हैं। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने कपल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। नितिन बरई नाम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। नितिन ने 1.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

नितिन का कहना है कि शिल्पा-कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-15 में उनके साथ यह धोखाधड़ी की थी। नितिन की शिकायतों के बाद आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में जांच शुरू होगी। शिल्पा और कुंद्रा से पूछताछ की जा सकती है। कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के केस में करीब दो माह तक सलाखों के पीछे रह चुके हैं। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

रिंग सेरेमनी में राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटने के बल बैठ किया प्रपोज

एक्टर राजकुमार राव आज रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित द ऑबेरॉय स्पा रिजॉर्ट में होगी। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में राजकुमार, पत्रलेखा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी रिंग सेरेमनी हुई। इस बीच राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया। पत्रलेखा ने हामी भरते हुए उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।

बैकग्रांउड में एड शीरन का सॉफ्ट रोमांटिक गाना ‘परफेक्ट’ बज रहा था। इस पर दोनों ने रोमांटिक डांस किया। डांस उनके परिवार और दोस्तों ने कैमरे में कैद किया। इस फंक्शन की थीम शायद व्हाइट थी क्योंकि दूल्हा-दुल्हन से लेकर पार्टी में आए सभी मेहमान भी व्हाइट आउटफिट्स में ही थे। राज ने जहां एक ऑल-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था वहीं पत्रलेखा स्ट्रैपलेस और थाई-हाई स्लिट व्हाइट गाउन में दिखीं। राजकुमार-पत्रलेखा साल 2010 से एक-दूसरे को डेट रहे है। 11 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन ने चाइनीज खाने का लिया मजा, वीडियो वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे सड़क किनारे खड़े होकर अपने दोस्त के साथ चाइनीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे कार्तिक फूड कॉर्नर्स देखकर अपनी लैम्बोर्गिनी से निकल जाते हैं और दोस्त के साथ चाइनीज खाने का ऑर्डर देते हैं।

उसके बाद वे गाड़ी के बोनट पर रखकर ही फास्ट फूड के मजे लेने लगते हैं। वे इस वीडियो को फिल्माने वाले पैपराजी से कहते हैं- ‘भैया खाने का डॉक्यूमेंट्री हो जाएगा’। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कार्तिक को ‘डाउन-टू-अर्थ’ बताया तो दूसरे ने लिखा- ‘ये हमेशा इतने अच्छे कैसे दिख जाते हैं’। एक ने पूछा कि कार्तिक के आने के बाद ये जगह अब काफी फेमस होने वाली है। कार्तिक की फिल्म धमाका 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर