न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, EOW करेगी लुकआउट नोटिस जारी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने FIR दर्ज की। अब उन पर लुकआउट सर्कुलर जारी होने की तैयारी, जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 2:37:37

60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, EOW करेगी लुकआउट नोटिस जारी?

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी से 60 करोड़ रुपये की ठगी की है। खबर है कि जांच एजेंसी अब इस केस में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की तैयारी कर रही है, जिससे दोनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

आखिर क्या है पूरा विवाद?

व्यापारी दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में 60 करोड़ से अधिक की रकम निवेश की थी। उनका आरोप है कि यह धनराशि बिजनेस विस्तार में लगाने के बजाय निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई। कोठारी के अनुसार, साल 2015 में एक एजेंट के जरिए उनकी मुलाकात इस कपल की कंपनी से हुई थी, जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कंपनी को जब 75 करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ी, तो टैक्स बचाने के उद्देश्य से लोन को निवेश का रूप दिया गया। इसी सिलसिले में उन्होंने अलग-अलग किश्तों में लगभग 60 करोड़ 48 लाख रुपये लगाए। इतना ही नहीं, अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने व्यक्तिगत गारंटी देते हुए पैसे लौटाने का वादा भी किया था। मगर कुछ समय बाद उन्होंने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी दिवालिया हो गई। कोठारी को इस स्थिति की कोई जानकारी भी नहीं दी गई।

नौ साल तक पैसे नहीं लौटे

कोठारी का आरोप है कि जब उन्होंने रकम वापसी की मांग की, तो लगातार उन्हें टाला जाता रहा। पूरे 9 साल बीत जाने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं किया गया। अब इस मामले में EOW ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर निवेश की गई रकम का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया गया।

अब बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

आर्थिक अपराध शाखा कपल के ट्रैवल रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को विदेश यात्रा में बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है और उनकी कानूनी परेशानी और गहरी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह