न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 साल पुराने मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत

साल 2013 में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने वंचित वर्ग को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से शिल्पा के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर भी दर्ज हुई थी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस भी चला था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 9:44:21

11 साल पुराने मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत

फिल्मी सितारों को लेकर विवादों और कानूनी पचड़ों का नाता काफी पुराना है। सीनियर एक्टर शिल्पा शेट्टी भी इस तरह के विवादों से दूर नहीं रही हैं, कभी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से तो कभी अपने विवादित बयानों की वजह से। साल 2013 में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने वंचित वर्ग को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसकी वजह सेशिल्पा के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर भी दर्ज हुई थी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस भी चला था। अब इस मामले में एक्टर को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई है और कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। 11 साल पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने वंचित समुदाय को लेकर जातिवादी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण उस समुदाय के लोगों में जनाक्रोश भड़क गया था और बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज किया गया था। शिल्पा पर समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अब इस मामले में ताजा सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट ने केस को खारिज कर दिया है।

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि मामले में दर्ज एफआईआर में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि अभिनेत्री का इरादा वंचित समुदाय का अपमान करने का था।

शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "अभिनेत्री ने पहले ही इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी और बाद में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस तरह हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट दे दी है और 2013 के बाद अब उन्हें इस मामले में कुछ राहत मिलेगी।"

शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है। सह-कलाकार होने के अलावा शिल्पा और सलमान एक-दूसरे के अच्छे दोस्त के तौर पर भी जाने जाते हैं। जब शिल्पा शेट्टी ने यह विवादित टिप्पणी की थी, उस टीवी इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि, इस मामले में कहीं भी सलमान का नाम नहीं लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री