न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : EOW ने शिल्पा शेट्टी से की 5 घंटे पूछताछ, करण की फिल्म में दिखेंगी आलिया, इन हीरो से चल रही बात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल यह कपल 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 12:34:10

2 News : EOW ने शिल्पा शेट्टी से की 5 घंटे पूछताछ, करण की फिल्म में दिखेंगी आलिया, इन हीरो से चल रही बात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल यह कपल 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में फंसा हुआ है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार (6 अक्टूबर) को शिल्पा से उनके घर पर करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ एक कारोबारी दीपक कोठारी द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के संबंध में की गई। कोठारी ने शिल्पा और कुंद्रा पर लोन और निवेश के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

EOW ने अब तक कुंद्रा सहित 5 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ के दौरान शिल्पा ने पुलिस को अपनी विज्ञापन कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी दी। शिल्पा से कंपनी में उनकी भूमिका, निवेश निर्णयों में उनकी भागीदारी और वित्तीय दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर से जुड़े कई सवाल पूछे गए। सूत्रों के अनुसार शिल्पा ने खुद को ‘एक साइलेंट पार्टनर’ बताया और कहा कि कंपनी के सारे ऑपरेशनल फैसले उनके पति लेते थे। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस मामले में शिल्पा और कुंद्रा की कितनी संलिप्तता है। यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा और कुंद्रा विवादों में घिरे हैं।

इससे पहले भी कुंद्रा का नाम कई विवादास्पद मामलों में सामने आ चुका है। EOW की जांच अभी जारी है और पुलिस इस मामले में और सबूत जुटाने में जुटी है। बता दें कि सितंबर में EOW ने कुंद्रा का बयान दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने एक अपडेट शेयर करते हुए कहा, “अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा को समन जारी किया था। उन्हें जांच के लिए पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।” इस मामले में पूछताछ के दौरान कुंद्रा ने दावा किया कि उस रकम का कुछ हिस्सा उन्होंने बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों को प्रोफेशनल फीस के रूप में दिया था। हालांकि, इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,eow,economic offences wing,mumbai police,raj kundra,shipa kundra,alia bhatt,actress alia bhatt,karan johar,alia karan,ranbir kapoor,vicky kaushal

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी थीं आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर फैंस और फिल्ममेकर्स में हमेशा क्रेज रहता है। उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। अब आलिया को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वह दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की अगली मूवी में नजर आएंगी। इसके लिए आलिया के साथ-साथ करण की बातचीत रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी चल रही है। ये तीनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे। इस मूवी का क्लाइमेक्स सीन आने वाले कुछ दिनों में इटली में शूट किया जाएगा। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक करण और आलिया एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस मूवी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है। इसके लिए रणबीर और विक्की भी अहम रोल के लिए फाइनल किए जा सकते हैं। आलिया और रणबीर ने अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम किया था। वहीं आलिया और विक्की फिल्म 'राजी' में दिखे थे। बता दें करण की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इसमें आलिया के साथ रणवीर सिंह थे और फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। करण ने इस मूवी के साथ लंबे समय बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह