न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इसलिए ट्रोल हुईं शिल्पा, इमरान की फिल्म का टीजर जारी, अनुष्का ने दिखाई बाप-बेटी की बोंडिंग

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर हमेशा न्यूज का हिस्सा बनती हैं। शिल्पा ने लुक्स के साथ एक्सपरिमेंट किया है। शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 9:25:11

इसलिए ट्रोल हुईं शिल्पा, इमरान की फिल्म का टीजर जारी, अनुष्का ने दिखाई बाप-बेटी की बोंडिंग

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर हमेशा न्यूज का हिस्सा बनती हैं। शिल्पा ने लुक्स के साथ एक्सपरिमेंट किया है। शिल्पा ने सिर का पिछला हिस्सा मुंडवा दिया। शिल्पा ने इंस्टा अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इसमें शिल्पा जिम में हैं और वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान वे बिखरे हुए बालों को सुलझा रही हैं। शिल्पा ने पीछे से सिर के निचले हिस्से को मुंडवा दिया है। शिल्पा ट्रायबल स्क्वैट्स के बारे में बता रही हैं। उन्होंने कहा, 'ये आपके कंधे, दिमाग और पूरे शरीर पर असर डालती है। जैसा कहा गया है अगर हिम्मत नहीं, तो शोहरत नहीं।' साथ ही शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है, 'आप बिना रिस्क लिए, कंफर्ट जोन से बाहर आए बिना कुछ नहीं पा सकते हैं।

चाहे वह अंडरकट बज हो या फिर नया एरोबिक वर्कआउट।' इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ फैंस तो खुश हो गए, लेकिन कुछ ने आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा-लगता है सदमा लग गया है’, तो एक ने लिखा है, ‘यह अच्छा नहीं लग रहा’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘लगता है तिरुपति जाकर बाल निकलवा लिए और ऊपर से विग पहन रखी है।’ एक ने लिखा, ‘ये बालों को क्यों कटवा दिया पीछे से।’ शिल्पा के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 9 को जज करने जा रही हैं। वे पिछले दिनों खत्म हुए सुपर डांसर चैप्टर-4 में भी जज थीं।

Shilpa Shetty,emran hashmi,anushka sharma,raj kundra,nikita dutta,virat kohli,vamika,bollywood news in hindi

डिब्बुक द कर्स इज रियल में इमरान हाशमी के साथ हैं निकिता दत्ता

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज सोमवार को मच अवेटेड हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘डिब्बुक-द कर्स इज रियल’ का एक रोमांचक टीजर रिलीज कर दिया। फिल्म में इमरान हाशमी और निकिता दत्ता नजर आएंगी। निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज ने एकसाथ मिलकर किया है। इसके साथ इमरान डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म चेहरे भी ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी लेकिन वो सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस पर आई थी। डिब्बुक... 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के लेखक और निर्देशक जय हैं।

ये फिल्म 2017 की मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म–एज्रा की ऑफिशियल रीमेक है जिसका म्यूजिक क्लिंटन सेरेजो ने दिया है। इमरान पसंदीदा हॉरर जोनर में वापसी कर रहे हैं। वे पहले भी राज फ्रेंचाइजी की हॉरर-थ्रिलर फिल्में कर चुके हैं। डरावने टीजर में निकिता के कैरेक्टर द्वारा एक डिब्बुक बॉक्स को खोलते हुए देखा जा सकता है, जिसके चारों ओर ट्रबल लिखा हुआ है। इसके बाद जो कुछ भी होता है वह भयानक घटनाओं की एक सीरीज है।

Shilpa Shetty,emran hashmi,anushka sharma,raj kundra,nikita dutta,virat kohli,vamika,bollywood news in hindi

अनुष्का शर्मा ने शेयर की कोहली और वामिका की फोटो

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का हर एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। चाहे पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल अनुष्का अपडेट देती हैं। दुबई में मौजूद अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ बेटी वामिका की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें कोहली बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कोहली बड़े नॉटी मूड में हैं और वामिका भी उनके साथ इस पल का मजा ले रही है।

व्हाइट आउटफिट में वामिका बैलून्स के बीच में है। उसकी दो चोटियां बनी हुई हैं। वामिका की सिर्फ बैक ही दिखाई दे रही है। ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। अनुष्का ने इसमें दिल को छूने वाला मैसेज दिया। उन्होंने लिखा कि माई होल हार्ट इन वन फ्रेम। इससे पहले अनुष्का ने वामिका के साथ कैंडिड फोटो शेयर की थी। इसमें अनुष्का मुस्कान बिखेरती दिखीं, तो वामिका के सुंदर बाल आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर