Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mothers Day पर शिल्पा-रकुल-सोनम सहित इन सितारों ने की मां के लिए तारीफों की बौछार, किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड स्टार्स हर बार की जैसे इस बार भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। मां को समर्पित यह खास दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 1:22:39

Mothers Day पर शिल्पा-रकुल-सोनम सहित इन सितारों ने की मां के लिए तारीफों की बौछार, किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड स्टार्स हर बार की जैसे इस बार भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। मां को समर्पित यह खास दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को आता है। आज 11 मई को सोशल मीडिया मां के लिए शुभकामनाओं से भरा पड़ा है। कोई मां के साथ फोटो तो कोई वीडियो शेयर कर रहा है। सबके दिल से कोई न कोई आवाज निकल रही है, जिसे वे शब्दों से सजा रहे हैं। कई सितारों ने मां के लिए पोस्ट शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां और सास के साथ कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।

शिल्पा ने लिखा, “भारत माताओँ की जय। मेरी और आपकी मां को हैप्पी मदर्स डे।” एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी मां और सास के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, “दो अविश्वसनीय महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे। मेरी मां को - मेरा पहला घर, मेरा सबसे बड़ा सहारा और मेरी सबसे मजबूत महिला होने के लिए धन्यवाद। मेरी सास को - एक अद्भुत व्यक्ति को बड़ा करने के लिए धन्यवाद जिसके साथ मैं अपना जीवन बिता रही हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन में सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो अद्भुत मां हैं। हैप्पी मदर्स डे।”

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने मां और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कीं। टिस्का ने लिखा, “आप जहां भी हों और वो जहां भी हो, कुछ समय बिताएं। एकमात्र ऐसा बिना शर्त वाला प्रेम जिसे हम कभी नहीं जान पाएंगे। सभी माताओं, सास और होने वाली माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं।” सोनम कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की। पहली फोटो में भारत माता की झलक दिखाई और बाकी में मां और सास की फोटो शेयर कर लिखा, “ममता की छांव में जो सुख है, वो राजमहलों में कहां, ‘मां के चरणों में जो जन्नत है, वो आसमानों में कहां।” सोहा अली खान ने मां एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, “मैं एक मिनट के लिए अपनी सभी पसंदीदा महिलाओं को याद करना चाहती हूं - एक ने मुझे पाला, एक ने उसे पाला और एक तूफान खड़ा कर रही है।”

बोनी कपूर ने हाल ही दुनिया को अलविदा कहने वाली मां को यूं किया याद

फिल्ममेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया था। बोनी ने इंस्टाग्राम पर मां को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर बहुत पुरानी है, जिसमें बोनी का बचपना नजर आ रहा है। वे मां के बगल में बैठे हुए पूजा कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर अस्थि विसर्जन की है। बाकी तस्वीरों में भी गंभीरता और भावुकता है। बोनी ने लिखा, “मां आप मेरी सबसे पसंदीदा हैलो और सबसे मुश्किल गुडबाय थीं।” करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें मां की स्ट्रेंथ क्या होती है, इस बारे में लिखा है।

करीना ने लिखा, “एक मां हर दर्द को सहन करते हुए, बिना ब्रेक लिए अपने बच्चे की परवरिश करती है। वह ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि उसका प्यार अपने बच्चे के लिए सच्चा होता है।” दीया मिर्जा ने मदर नेचर से जोड़कर पोस्ट साझा की है। पोस्ट में बताया गया है कि मदर नेचर कैसे हमसे और हम उससे जुड़े रहते हैं। अंकिता लोखंडे ने वीडियो साझा किया है। उन्होंने मां और सास के साथ गुजारे गए पलों को साझा किया है। अंकिता ने लिखा, “लोग कहते हैं कि आपको केवल एक मां मिलती है लेकिन मुझे दो मां मिली हैं। एक ने मुझे जिंदगी दी, दूसरी ने मुझे ताकत दी। उनका प्यार, साथ हर दिन मुझे गाइड करता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका