न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिबानी दांडेकर ने अपने बर्थडे पर बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को दिया यह सरप्राइज, Photo हो रही है वायरल

एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर आज शुक्रवार (27 अगस्त) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शिबानी करीब तीन साल से फिल्ममेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 1:11:11

शिबानी दांडेकर ने अपने बर्थडे पर बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को दिया यह सरप्राइज, Photo हो रही है वायरल

एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर आज शुक्रवार (27 अगस्त) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शिबानी करीब तीन साल से फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने बर्थडे पर शिबानी ने बॉयफ्रेंड फरहान को सरप्राइज दिया। इस पर 47 वर्षीय फरहान ने प्यारभरा मैसेज देकर शिबानी का दिल जीत लिया। दरअसल शिबानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ फोटो शेयर कीं। इनमें शिबानी गर्दन पर फरहान के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। टैटू लाल और एकदम नया लग रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


फरहान ने रोमांटिक थ्रोबैक फोटो शेयर कर किया विश

इस पोस्ट के बाद फरहान ने शिबानी के संग एक रोमांटिक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। साथ ही साथ फरहान ने शिबानी के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। रेड हार्ट इमोजी के साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा कि पूरे दिल से...जन्मदिन मुबारक हो शू। आई लव यू।

फरहान की पोस्ट पर एक्टर ऋतिक रोशन और फरहान की बहन व डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी कमेंट कर शिबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फरहान व शिबानी साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'आई कैन डू दैट' के सेट पर हुई थी, जिसे वे मिलकर होस्ट कर रहे थे। इसी सेट पर दोनों को प्यार हुआ और काफी दिनों बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार को सार्वजनिक किया।


फरहान की शादी 17 साल चली, 2017 में अधुना से लिया तलाक

दोनों आए दिन अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। वे प्यार का इजहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरहान ने अधुना भबानी से 2000 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उनकी दो बेटियां हैं। वीजे, मॉडल, सिंगर और एंकर शिबानी आईपीएल को भी होस्ट कर चुकी हैं। वे 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका