न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शेरशाह’ के निर्माता का खुलासा, सिद्धार्थ वाले रोल के लिए सलमान ने की थी बहनोई आयुष की सिफारिश!

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म शेरशाह को ठीक स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 5:58:47

‘शेरशाह’ के निर्माता का खुलासा, सिद्धार्थ वाले रोल के लिए सलमान ने की थी बहनोई आयुष की सिफारिश!

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म शेरशाह को ठीक स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी है। फिल्म में बत्रा का रोल इंडस्ट्री के प्रतिभावान युवा कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। फैंस को सिद्धार्थ का काम खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म के निर्माता शब्बीर बॉस्वाला ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सुपरस्टार सलमान खान चाहते थे कि फिल्म में विक्रम बत्रा का रोल उनके बहनोई आयुष शर्मा निभाए। इसके लिए सलमान ने मुझसे कॉन्टेक्ट भी किया था। लेकिन मैं पहले ही कैप्टन बत्रा की फैमिली से इसे लेकर बात कर चुका था और उन्हें सिद्धार्थ का नाम बताया था। बत्रा फैमिली की सहमति सिद्धार्थ के लिए थी।


…लेकिन तब तक सिद्धार्थ फाइनल हो चुका था : शब्बीर

शब्बीर ने मिड डे से बात करते हुए बताया कि सलमान ने जब मुझसे संपर्क किया, उस दौरान मेरी जंगली पिक्चर्स से बात चल रही थी। सलमान चाहते थे कि शेरशाह आयुष की डेब्यू फिल्म हो, इसके लिए वे मेरे साथ पार्टनरशिप भी करना चाहते थे। लेकिन तब तक सिद्धार्थ फाइनल हो चुके थे। इसके बाद सिद्धार्थ और कैप्टन बत्रा की फैमिली के बीच एक मीटिंग भी ऑर्गेनाइज की गई, ताकि बातें क्लियर हो सके। किसी और एक्टर के लिए सिद्धार्थ को हटा देना अनप्रोफेशनल बात होती। जब बत्रा की फैमिली ने मुझे फिल्म बनाने की अनुमति दी तो यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने जैसा था। इसलिए मैंने सलमान को समझाया और उन्होंने इस स्थिति को समझा।


आयुष ने फिर 'लवयात्री' से किया डेब्यू

आपको बता दें कि 'शेरशाह' मूवी नहीं मिलने के बाद आयुष ने फिर सलमान के प्रोडक्शन हाउस में बनी लवयात्री से डेब्यू किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें वरीना हुसैन, आयुष के अपोजिट थीं। हालांकि इसके गाने खूब लोकप्रिय हुए थे। आयुष की अगली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' है जिसमें सलमान भी नजर आएंगे। आयुष सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। दोनों की शादी 2014 में हुई थी और उनके एक बेटा आहिल भी है। आयुष कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के बेटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका