न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बीमारी के चलते मां नहीं बन पाएंगी यह एक्ट्रेस, ‘बाहुबली 2’ फेम एक्टर ने की शादी

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (37) फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड वीडियो और फोटो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। शर्लिन ने खुद को लेकर एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 11:10:57

2 News : इस बीमारी के चलते मां नहीं बन पाएंगी यह एक्ट्रेस, ‘बाहुबली 2’ फेम एक्टर ने की शादी

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (37) फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड वीडियो और फोटो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। शर्लिन ने खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जान उनके फैंस परेशान हो गए हैं। शर्लिन गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वह कभी मां नहीं बन सकतीं। शर्लिन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं सिस्टमिल ल्यूपस एरिथेमेटोसस नाम की बीमारी की शिकार हूं। इसी बीमारी की वजह से साल 2021 में मेरी किडनी भी खराब हो गई थी।

मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि इस बीमारी पर कंट्रोल रखने के लिए मुझे पूरी जिंदगी दवाइयां खानी होंगी। मैं इसे दिन में तीन बार लेती हूं। उन्होंने ये भी सलाह दी है कि मुझे कभी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। यह बच्चे और मां दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है। मैं अब मां बनने के दूसरे रास्ते तलाश रही हूं। मैंने इसके बारे में थोड़ा सोचा है। मैं चाहती हूं कि हर नाम A से शुरू हो। मुझे A से शुरू होने वाले नाम से बेहद लगाव है। मैं जल्द ही सभी को बताऊंगी।

मुझे लगता है कि मैं मां बनने के लिए पैदा हुई हूं। जब भी बच्चों के बारे में सोचती हूं तो मुझे एक अलग ही खुशी महसूस होती है। बच्चों के आने से पहले ही मैं बहुत खुश हूं। उनके आने के बाद मैं कितना खुश हो जाऊंगी, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकतीं। मैं काम करना जारी रखूंगी, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर चलूंगी। शुरुआत में मैं एक नानी रखूंगी जो मेरी गैर मौजूदगी में बच्चों की देखभाल कर सके।

उल्लेखनीय है कि शर्लिन ने एक्टिंग करिअर की शुरुआत फिल्मों में लीडिंग लेडी के तौर पर की। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘ए फिल्म वाय अरविंद’ में रिचर्ड ऋषि के साथ डेब्यू किया था। वे ‘बिग बॉस 3’ की कंटेस्टेंट भी रही हैं। उन्होंने ‘वे टाइम पास’, ‘रेड स्वस्तिक’, ‘दोस्ती’, ‘जवानी दीवानी’, ‘रकीब’, ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘वजह तुम हो’, ‘कामसूत्र 3डी’, ‘माया’, ‘चमेली’, ‘डर्टी लव’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अभिनेता सब्बाराजू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शादी की तस्वीर, लिखा...

फिल्म ‘बाहुबली 2’ में अपनी चमक बिखेरने वाले अभिनेता सब्बाराजू (47) ने शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह खुशखबरी दी। फोटो में सब्बाराजू और उनकी पत्नी पारंपरिक भारतीय कपड़ों में दिख रहे हैं। सब्बाराजू ने क्रीम रंग की धोती और कुर्ता, जबकि पत्नी ने लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी है। दुल्हन ने खुद को चमेली के फूल और पारंपरिक आभूषण से सजाया था। कपल ने काले चश्मे लगा रखे थे।

तस्वीर समुद्र तट के पास ली गई थी, जो बहुत सुंदर लग रही है। सब्बाराजू ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आखिरकार शादी हो गई!!!” सुब्बाराजू के उनके कई दोस्त और साथी कलाकारों ने बधाई दी है। डायरेक्टर हरिश शंकर ने लिखा, “बधाई सुब्बाराजू…वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।” अभिनेता अभिनया कृष्णा ने कहा, “आखिरकार...बधाई अन्ना।” बता दें सब्बाराजू का जन्म आंध्र प्रदेश के भीमावरम में हुआ था।

उन्हें सबसे बड़ी पहचान साल 2003 में आई फिल्म ‘अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मई’ से मिली। ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ में उनके निभाए किरदार ‘कुमार वर्मा’ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। सब्बाराजू ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। सब्बाराजू ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री