न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Video : राहुल गांधी से शादी को तैयार हैं शर्लिन चोपड़ा बशर्ते..., ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया पोस्टर है और भी मजेदार

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतों तक सब कुछ इंटरनेट पर यूजर्स के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 7:56:09

Video : राहुल गांधी से शादी को तैयार हैं शर्लिन चोपड़ा बशर्ते..., ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया पोस्टर है और भी मजेदार

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतों तक सब कुछ इंटरनेट पर यूजर्स के बीच चर्चा का हिस्सा बना रहता है। शर्लिन के वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। शर्लिन का नाम कई विवादों में भी आया है। इसके बावजूद वह बिंदास लाइफ ही पसंद करती है। इस बीच शर्लिन का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी, जिसका जवाब देते हुए वह कहती हैं कि हां क्यों नहीं। इसके आगे शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रखती हैं और कहती हैं कि वह चाहेंगी कि शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। अधिकतर यूजर शर्लिन का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, लगता है राखी सावंत वाला नशा इसने भी कर लिया है।

दूसरे ने लिखा, राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी इससे शादी करके। तीसरे ने लिखा, तुमसे तो कभी नहीं करेंगे। चौथे ने लिखा, आप तो कर ही लेंगी लेकिन वो नहीं करेंगे। गौरतलब है कि शर्लिन का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकालने के लिए पूरा जी-जान लगा दिया था। उन्होंने साजिद को बाहर करने के लिए पुलिस स्टेशन तक के चक्कर काटे थे।

sherlyn chopra. rahul gandhi,dream girl 2,puja,ayushmaan khuranna,ananya panday,bigg boss,sajid khan

25 अगस्त से धूम मचाएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ‘पूजा’

फैंस ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर से आयुष्मान खुराना का कमाल देखने के लिए बेकरार हैं। इस बार वे ‘पूजा’ की सिर्फ आवाज ही नहीं निकालेंगे बल्कि उसका रूप भी धरेंगे। यानी आयुष्मान लेडी के अवतार में दिखेंगे। माना जा रहा है कि दर्शक फिल्म देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। अब फिल्म के एक और नए पोस्टर ने धूम मचा दी है। इसमें ‘पूजा’ के लिए उनके आशिकों की दीवानगी नजर आ रही है।

आयुष्मान आकर्षक लहंगे में एक ग्लैमरस लड़की बने हुए दिख रहे हैं। इसमें ‘पूजा’ लहराते लहंगे के साथ एक राजकुमारी की तरह पोज दे रही हैं, जबकि उसके आशिकों की फौज सभी का ध्यान खींच रही है। पोस्टर में परेश रावल, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव, विजय राज और मनजोत भी हैं। आज सोमवार (7 अगस्त) को आयुष्मान ने नया पोस्टर जारी किया।

उन्होंने कैप्शन लिखा, पूजा एक त्योहार है, उसके आशिक हजार हैं। साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का निर्देशन करने वाले राज शांडिल्य ही इस फिल्म के भी डायरेक्टर हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ स्वतंत्रता दिवस के 10 दिन बाद 25 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका