न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बात के कारण सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पजेसिव थीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस को शादी के लिए चाहिए ऐसा शख्स जो...

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का मात्र 40 साल की उम्र में साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। सिद्धार्थ उस समय लोकप्रियता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 11:11:16

इस बात के कारण सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पजेसिव थीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस को शादी के लिए चाहिए ऐसा शख्स जो...

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का मात्र 40 साल की उम्र में साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। सिद्धार्थ उस समय लोकप्रियता के चरम पर थे। एक्ट्रेस शहनाज गिल (31) को उनकी मौत से काफी सदमा लगा था, जो लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड थीं। अब एक इंटरव्यू में शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। शहनाज ने ‘फन विद फराह’ पर दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के साथ एक बातचीत के दौरान कहा कि मैं सिद्धार्थ को लेकर पजेसिव थी क्योंकि, भाई, वह हैंडसम था।

बेशक आप पजेसिव होंगे कि कोई उसे चीट ना करे। अगर कोई इतना अच्छा दिखने वाला है, तो इनसिक्योर और पजेसिवनेस महसूस करना नेचुरल है। वैसे मेरे लिए शक्ल-सूरत कोई मायने नहीं रखती लेकिन एक गर्लफ्रेंड के तौर पर मुझे जलन होती है और मैं बेहद पजेसिव हूं। एक पार्टनर के रूप में, मैं काफी लॉयल हूं और हमेशा के लिए एक ही आदमी के साथ अपने जीवन की कल्पना करना चाहती हूं।

मैं शादी के लिए कोई ऐसा शख्स चाहती हूं जो फाइनेंशियली और प्रोफेशनली दोनों रूप से समान हो। अगर उसका स्टेटस मेरे से ऊपर होता है तो मुझे परेशानी होगी। मैं उस तरह की लड़की हूं जो खर्चों को बराबर में बांटने में भरोसा रखती है। मैं एक अल्फा महिला हूं। मुझे पसंद नहीं आता जब कोई पुरुष मेरे लिए पैसे खर्च करता है। हां, मुझे गिफ्ट्स और पैंपरिंग पसंद है, लेकिन मैं गिफ्ट्स देने में भी विश्वास रखती हूं। किसी भी रिश्ते में किस्मत का काफी योगदान होता है।

shenaaz gill,actress shehnaaz gill,sidharth shukla,actor sidharth shukla,shehnaaz sidharth,sidnaz,bigg boss 13,shehnaaz marriage,farah khan

‘बिग बॉस 13’ में सिद्धार्थ और शहनाज की हुई थी दोस्ती

उल्लेखनीय है कि शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ (2019-20) में हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते यह काफी मजबूत हो गई। बिग बॉस के घर के बाहर भी उनमें अच्छी ट्यूनिंग दिखी। उनकी केमिस्ट्री देखकर यही माना जाता था कि वे डेटिंग कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कपल ने कभी भी इस पर कोई बयान नहीं दिया। फैंस उन्हें ‘सिडनाज’ कहकर बुलाते थे। दोनों को साथ में आखिरी बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ और ‘डांस दीवाने’ में देखा गया था।

सिद्धार्थ के निधन के लगभग दो महीने बाद शहनाज ने एक्टर को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया था। उनके इस गाने का नाम 'तू यहीं है' था। इस गाने को शहनाज ने खुद अपनी ही आवाज में गाया है। शहनाज अब फिल्मी दुनिया में भी धमाल मचा रही हैं। उनकी पहली फिल्म सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी। इसके अलावा शहनाज ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री