न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, शेयर कीं तस्वीरें, राज ने शिल्पा को ऐसे दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं शहनाज बड़े पर्दे पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 8:03:07

2 News : शहनाज ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, शेयर कीं तस्वीरें, राज ने शिल्पा को ऐसे दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं शहनाज बड़े पर्दे पर भी लगातार बिजी हैं। शहनाज ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास ऐलान किया। वह अपनी नई पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं और इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह क्लैप बोर्ड पकड़े दिख रही हैं। शूटिंग की शुरुआत से पहले पूरी टीम ने सेट पर पूजा की, जिसकी तस्वीरें शहनाज ने साझा की हैं।

शहनाज ने लिखा, “यह बताते हुए मुझे गर्व और खुशी हो रही है कि मैं आज से एक नए सफर पर निकल रही हूं। मेरी ड्रीम टीम के साथ पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।” फिल्म मशहूर डायरेक्टर अमरजीत सिंह बना रहे हैं। अमरजीत इससे पहले ‘हौसला रख’, ‘सौंकन सौंकने’, और ‘काला शाह काला’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। शहनाज ने 'हौंसला रख', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्हें हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के डांस नंबर 'सजना वे सजना' में देखा गया था, जिसमें तृप्ति डिमरी भी थीं। शहनाज को सबसे ज्यादा शौहरत 'BB 13' से मिली। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। सिद्धार्थ का साल 2021 में हर्ट अटैक से निधन हो गया था। साल 2017 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से फिल्मों में डेब्यू किया था।

राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी के लिए लिखी ये प्यारी बातें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज शुक्रवार (22 नवंबर) को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर राज ने शिल्पा के लिए इमोशनल नोट लिखा है। राज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। राज ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, “मेरे जीवन के प्यार को 15वीं सालगिरह की शुभकामनाएं। हर धड़कन, मोड़ पर और जीवन के चैलेंज और खुशियों में हमने एक-दूसरे का हाथ थामकर डांस किया है।

आप हर पल को एक सेलिब्रेशन की तरह महसूस कराती हैं और मैं आपके प्यार, विश्वास, शक्ति और समर्थन के लिए आभारी हूं। जीवन में प्यार, हंसी और डांस के कई और साल हों। हमेशा प्यार करता हूं।” शिल्पा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों तांगे की सवारी करते दिखे। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “15 साल और गिनती नहीं...हैप्पी एनिवर्सरी कुकी। आप हर सफर को शानदार बनाते हो। यहां तक कि डरावनी सवारी को भी। आगे भी कई रोमांच, सवारी और वर्षों के लिए शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि शिल्पा और राज आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के को-ओनर थे। नवंबर 2009 में दोनों ने शादी की। शिल्पा के एक बेटा और एक बेटी हैं। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पहली फिल्म 'बाजीगर' थी, जिसमें शाहरुख खान और काजोल भी थे। शिल्पा की अगली फिल्म प्रेम द्वारा निर्देशित कन्नड़ एक्शन 'केडी-द डेविल' है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री