न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर संगीतकार व गायक ने 2 साल पहले खो दी थी आवाज, सलमान की फटकार पर अशनीर ने दी रिएक्शन

मशहूर संगीतकार व गायक शेखर रावजियानी ने हाल ही में जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर के बारे में खुलासा किया। शेखर ने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 12:53:29

2 News : मशहूर संगीतकार व गायक ने 2 साल पहले खो दी थी आवाज, सलमान की फटकार पर अशनीर ने दी रिएक्शन

मशहूर संगीतकार व गायक शेखर रावजियानी ने हाल ही में जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर के बारे में खुलासा किया। शेखर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी आवाज खोने वाले खुलासे के बाद हर किसी को चौंका दिया। शेखर ने कुछ लोकप्रिय गाने गाए हैं। शेखर ने लिखा, “मैंने आज से पहले कभी इस बारे में बात नहीं की थी। दो साल पहले मेरी आवाज चली गई थी। ये बहुत डरावना अनुभव था। मुझे लगा कि शायद मैं अब कभी गा नहीं पाऊंगा। ये वाकई एक कठिन दौर था, क्योंकि मेरा परिवार भी बहुत चिंतित था और मुझे देखकर मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा था।

मैं लगातार कोशिश करता रहा, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि क्या मैं अपनी आवाज को वापस पा सकता हूं या नहीं। मैंने एक बड़ा कदम उठाते हुए कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में डॉक्टर एरिन वॉल्श से मदद ली। कोविड के कारण मेरा इलाज जूम कॉल के जरिए हुआ। डॉ. एरिन से मुलाकात के बाद मुझे बहुत राहत मिली। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि आवाज जाने के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। मुझे पहले कभी ये महसूस नहीं हुआ था कि आवाज को ठीक करने का कोई रास्ता हो सकता है, लेकिन डॉ. एरिन की मदद से मेरा आत्मविश्वास वापस आया।

मुझे याद है कि जब मैंने डॉक्टर से कहा कि मैं फिर से गाना चाहता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मैंने उनसे मदद की अपील की और वो बहुत समझदार थीं। उन्होंने मुझे महसूस कराया कि मैं हार नहीं सकता। वो पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे ये एहसास दिलवाया कि आवाज चले जाना मेरे कंट्रोल में नहीं था। कुछ हफ्तों की मेहनत के बाद मेरी आवाज धीरे-धीरे सही होने लगी। जब मैं फिर से गाने की कोशिश करता था, तो मेरी आवाज बहुत फटी हुई लगती थी। इस वजह से मैं अपनी आवाज से नफरत करने लगा, लेकिन डॉक्टर की मदद और अपनी मेहनत से मैंने धीरे-धीरे आवाज को ठीक किया।

ये प्रक्रिया निरंतर चलती रही और कुछ हफ्तों में मेरी आवाज पूरी तरह से ठीक हो गई। यह एक्सपीरियंस मेरे लिए जीवन का एक अहम सबक था, जो मुझे हर दिन याद रहता है। बता दें शेखर ने अपने साथी विशाल ददलानी के साथ मिलकर ‘ओम शांति ओम’ और ‘दस’ सहित कई फिल्मों के लिए हिट गाने कंपोज किए हैं। विशाल इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में नजर आए थे अशनीर ग्रोवर

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने शो बिग बॉस 18 में में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर को उनके बारे में गलत बातें फैलाने के लिए फटकार लगाई थीं। अब अशनीर ने इस पर रिएक्शन दी है। अशनीर ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर BB 18 के सेट से सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर करने के साथ लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आपने बिग बॉस वीकेंड का वार को एंजॉय किया होगा! मुझे भी मजा आया था। और मुझे यकीन है कि पर्टिकुलर एपिसोड को शानदार टीआरपी/दर्शक मिले होगे।

- सलमान एक बेहतरीन होस्ट और अभिनेता हैं।
- सलमान को पता है कि बिग बॉस में क्या चलता है।
- मैंने हमेशा सलमान की सेल्फ सेंस और बिजनेस की सराहना की है - उनके लिए अपमानजनक एक भी बात कभी नहीं कही।
- मेरे डील नंबर हमेशा सही होते हैं (बैंक/ऑडिटर द्वारा वेरिफाई)।- मई 2019 में जेडब्ल्यू मैरियट जुहू में 3 घंटे के लिए ब्रांड कोलाब पर एक स्पेशल मीटिंग में सलमान से मुलाकात हुई एड के निदेशक के साथ (यह ठीक है अगर वह मुझे याद नहीं करते हैं - मैं तब एक पब्लिक फिगर नहीं था - वह बहुत लोगों से मिलते हैं)
- बिग बॉस में गेस्ट का इनवाइट 'अनाम' नहीं था - बिल्कुल उसी चेक की तरह।
आखिर में अशनीर ने लिखा, “मेरे पास उनके साथ एक फोटो भी है जो मैंने पहले क्लिक नहीं की थी। थैंक्यू सलमान खान, आप यूं ही रॉक करते रहें।” उल्लेखनीय है कि जब अशनीर BB 18 के मंच पर पहुंचे, तो सलमान ने गलत बातें फैलाने के लिए उन्हें फटकार लगाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार