न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गिल का बुरा हाल, सलमान खान और अक्षय कुमार ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

बालिका वधू सीरियल से मशहूर होने के बाद खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस-13 जैसे रियलिटी शो के विजेता छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 6:24:49

सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गिल का बुरा हाल, सलमान खान और अक्षय कुमार ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

बालिका वधू सीरियल से मशहूर होने के बाद खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस-13 जैसे रियलिटी शो के विजेता छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। 40 वर्षीय सिद्धार्थ के यूं चले जाने से उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी बुरी तरह टूट गई। जैसे ही शहनाज को सिद्धार्थ के निधन की खबर मिली उन्होंने शूटिंग छोड़ दी। इतना ही नहीं शहनाज बेसुध सी हो गई हैं, उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।

पिता संतोख सिंह सुख ने एक वेबसाइट के बात करते हुए बताया कि मैंने शहनाज से बात की, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बाद में मैं भी वहां जाऊंगा। मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे भरोसा नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ बिग बॉस में एकसाथ दिखाई दिए थे। शो के दौरान दोनों के बीच स्पेशल बॉन्डिग देखने को मिली थी। इसके बाद भी दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही।

सिद्धार्थ को बड़े भाई की जैसे सलाह देते थे सलमान

बिग बॉस के होस्ट मशहूर एक्टर सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। सलमान फिलहाल टाइगर 3 मूवी की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ... तुम बहुत याद किए जाओगे। परिवार के प्रति संवेदना...। सलमान ने इस तरह अपने चहेते बिग बॉस कंटेस्टेंट को याद किया। शो के दौरान भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती थी। सलमान कई मौकों पर सिद्धार्थ से मजाक करते थे और बड़े भाई की जैसे सलाह भी देते थे। सिद्धार्थ भी सलमान के प्रति काफी आदर दिखाते थे।

अक्षय के साथ इन सितारों ने भी जताया शोक

स्टार एक्टर अक्षय कुमार ने भी सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताया है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्दी इतनी प्रतिभाशाली जिंदगी के चले जाने के बारे में जानकर बहुत दुख होता है। ओम शांति।

मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने ट्वीट किया कि क्या यह साल और खराब हो सकता है? सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में सुनकर हैरान और बेहद दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

सोनू सूद, रितेश देशमुख, बिंदु दारा सिंह, हिमांशी खुराना, डॉली बिंद्रा और सौम्या टंडन जैसे सितारों ने भी शोक जताया है। सिद्धार्थ को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी के मंच पर शहनाज के साथ देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर