न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ की 44वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज ने ऐसे किया याद, आयुष्मान ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग

छोटे पर्दे के दिग्गज एक्टर रहे दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की आज गुरुवार (12 दिसंबर) को 44वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर फैंस सिद्धार्थ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 2:19:24

2 News : सिद्धार्थ की 44वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज ने ऐसे किया याद, आयुष्मान ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग

छोटे पर्दे के दिग्गज एक्टर रहे दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की आज गुरुवार (12 दिसंबर) को 44वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर फैंस सिद्धार्थ को खूब याद कर रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शहनाज ‘बालिका वधू’ फेम एक्टर को याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) और इंस्टा स्टोरी पर काले पन्ने पर 12:12 लिखा है, जो सिद्धार्थ की बर्थ डेट और महीना है। इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि शहनाज अभी भी उस तकलीफ को भूली नहीं हैं और सिद्धार्थ को हमेशा मिस करती रहती हैं।

फैंस भी इसे देख भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें शहनाज और सिद्धार्थ की साथ वाली तस्वीरें और वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में हुई उनकी दोस्ती और खास बॉन्डिंग को लोग खूब याद करते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में ही हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती खूब चर्चा में रही। शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता मजबूत होता रहा। शो सिद्धार्थ ने जीता था, जबकि शहनाज सैकंड रनरअप रही थीं। उन्हें चाहने वालों ने इस जोड़ी को ‘सिडनाज’ नाम दिया था।

सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर शहनाज को सदमा पहुंचा था, जिससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा। शहनाज के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्हें कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में एक आइटम सॉन्ग करते हुए देखा गया था। शहनाज ने अपने अगले प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। इस पंजाबी फिल्म के डायरेक्टर अमरजीत सिंह सरोन हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वरुण शर्मा के साथ ‘सब फर्स्ट क्लास’ में नजर आएंगी।

shehnaaz gill,actress shehnaaz gill,sidharth shukla,actor sidharth shukla,shehnaaz sidharth,sidharth 44th birth anniversary,ayushmann khurrana,actor ayushmann khurrana,thama movie

आयुष्मान खुराना ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ के सेट से शेयर की तस्वीरें

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। यह कॉमेडी फिल्म हिट साबित हुई। अब आयुष्मान अपनी अगली फिल्म ‘थामा’ में बिजी हो गए हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। आयुष्मान ने सेट पर अपने पहले दिन की झलक साझा की है। आयुष्मान ने बुधवार (11 दिसंबर) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्माताओं की ओर से एक विशेष स्वागत कार्ड की तस्वीर पोस्ट की।

इसमें उन्हें मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में मुख्य भूमिका के रूप में पेश किया गया। कार्ड पर लिखा था, “प्रिय आयुष्मान, मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में आपका शामिल होना शानदार है। ‘अन-डेड’ थामा की भूमिका निभाने के लिए ‘आयुष्मान’ से बेहतर कौन हो सकता है? हमें लगता है कि यह एक ऐसी भूमिका है जिसे आप निभाना पसंद करेंगे! शुभकामनाएं, डीवी।” एक अन्य स्टोरी में आयुष्मान ने एक क्रू मेंबर द्वारा साझा किया गया नोट साझा किया, जिसने प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में उत्साह दिखाया।

नोट में लिखा था, “सुप्रभात सर, हां आखिरकार यह थामा दिवस है। हम आपके साथ इस थामा यात्रा को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। आशा है कि आपका हमारे साथ पहला दिन शानदार रहेगा। चलिए अच्छी यादें बनाते हैं।” फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। ‘मुंज्या’ फेम निर्देशक आदित्य सरपोतदार इस फिल्म को बनाएंगे। दिनेश विजान, अमर कौशिक के साथ ‘थामा’ का निर्माण करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री