न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अली गोनी ने किया शहनाज का बचाव, पलक तिवारी का पहला गाना रिलीज, हैलोवीन पार्टी में इनाया, मेहर...

एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बिग बॉस-13 में शुरू हुई दोस्ती बाद में भी कायम रही। उनका प्यार देखते ही बनता था। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 8:18:52

अली गोनी ने किया शहनाज का बचाव, पलक तिवारी का पहला गाना रिलीज, हैलोवीन पार्टी में इनाया, मेहर...

एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बिग बॉस-13 में शुरू हुई दोस्ती बाद में भी कायम रही। उनका प्यार देखते ही बनता था। हालांकि 2 सितंबर को सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत के कारण सिडनाज की यह जोड़ी टूट गई। सिद्धार्थ के जाने से शहनाज को गहरा आघात पहुंचा। उन्होंने सार्वजनिक मंच से दूरी बना ली। सिद्धार्थ के निधन के 56 दिन बाद शहनाज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली पोस्ट डाल सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देने बात लिखी। इसके अगले दिन यानी शुक्रवार (29 अक्टूबर) को शहनाज का गाना 'तू यहीं है' रिलीज हुआ। गाना देखने के बाद फैंस की आंखें नम हो गईं।

हालांकि कुछ यूजर्स को यह रास नहीं आया और वे शहनाज को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं इन यूजर्स ने सिंगर और एक्टर अमित टंडन को भी खरी-खोटी सुनाई, जिन्होंने सिद्धार्थ के गाने दिल को करार आया के कवर सॉन्ग की घोषणा की। यूजर्स ने लिखा कि हमें एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट से कोई परेशानी नहीं थी अगर उन्होंने सिद्धार्थ की जगह किसी और को शो नहीं किया होता और फिर ट्रिब्यूट के नाम पर प्रमोशन ने इसे और खराब कर दिया।

सिद्धार्थ के नाम पर कमाना और खुद को प्रमोट करना ट्रिब्यूट नहीं है। अब बिग बॉस फेम अली गोनी ने शहनाज को सपोर्ट किया है।

गोनी ने ट्रोलर्स के लिए लिखा- 'इसे रोको, सीरियसली।' इसके साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी थी। इस ट्वीट के कुछ देर बाद गोनी ने लिखा-‘मुझे लगता है मेरे आखिरी ट्वीट में कोई गलतफहमी हो गई है। सबसे पहले शहनाज को पूरा हक बनता है ट्रिब्यूट देने का और मुझे ये गाना बहुत पसंद आया है।

दूसरी बात कि ट्वीट उन लोगों के लिए था जो कवर सॉन्ग रील के नाम पर सिड को घसीटते हैं जो उस ट्वीट में मेंशन था। इस बीच अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने भी शहनाज का समर्थन किया है। शहनाज के गाने पर कमेंट करते हुए राशिद ने लिखा-अल्लाह आपको मजबूती दे। राशिद ने प्रार्थना करने और हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया है।

shehnaaz gill,sidharth shukla,palak tiwari,inaya,ali gony,bollywood news in hindi

बिजली बिजली म्यूजिक वीडियो में हार्डी संधू के साथ दिखीं पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने मशहूर पंजाबी गायक हार्डी संधू के गाने ‘बिजली बिजली’ के साथ म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। गाना पलक की पहली ऑनस्क्रीन प्रेजेंस है। गाने को हार्डी ने गाया है और बी प्राक ने म्यूजिक दिया है। बोल जानी ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अरविंद खैरा ने किया है। पलक ने जादुई शक्तियों वाली एक सुपरवुमन का रोल किया है जो हार्डी को गुंडों से लड़ने में मदद करती है, उनसे अच्छा डांस करवाती है और उन्हें अलग-अलग टाइम जोन में भी ले जाती है।

पलक ने गाने को शेयर करते हुए लिखा-“ये गाना रिलीज हो गया है। प्लीज इसे देखें और अपना सारा प्यार दें। मैं एक महीने से इस गाने के प्रति जुनूनी हूं और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।” इससे पहले श्वेता ने भी गाने का पोस्टर शेयर किया था। पलक फिलहाल पहली फिल्म ‘रोजी द सैफरन चैप्टर’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। शूटिंग पिछले साल दिसंबर में पुणे में शुरू हुई थी।

बॉलीवुड स्टार्स के किड्स पर चढ़ा हैलोवीन डे का रंग

आज पूरी दुनिया पर 'हैलोवीन डे' का रंग चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कुणाल खेमु की पत्नी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने पार्टी रखी जिसमें उनकी बेटी इनाया बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही है। इनाया खरगोश और बतख की ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं, अन्य किड्स भी अलग-अलग कॉस्टयूम में देखे जा सकते हैं। सोहा ने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-‘डरो, बहुत डरो, हैलोवीन 2021’ एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बेटी मेहर ने भी अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान खींचा।

नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें मेहर काले रंग की ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही है। उनके साथ नेहा के पति अंगद बेदी भी डराते नजर आ रहे हैं। नेहा ने अक्टूबर की शुरुआत में एक बेटे को भी जन्म दिया था। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टानकोविक ने भी बेटे अगस्त्य की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट घोस्ट आउटफिट और ब्लैक कैप में है। इसके साथ उसने हैलोवीन बास्केट भी पकड़ा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर