न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शत्रुघ्न ने रीना-पूनम को लेकर कह डाली दिल की बात, विराट-अनुष्का की 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फोटो वायरल

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा (78) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शत्रुघ्न ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्मों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 1:36:45

2 News : शत्रुघ्न ने रीना-पूनम को लेकर कह डाली दिल की बात, विराट-अनुष्का की 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फोटो वायरल

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा (78) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शत्रुघ्न ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। तब उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे रहते थे। उनका लंबे समय तक एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ अफेयर रहा था। पूनम सिन्हा से शादी की घोषणा करने के बावजूद उनके रीना के साथ रिश्ते में होने की कई खबरें आई थीं। अब शत्रु ने अपने रिश्तों को लेकर बात की है। उन्होंने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन, मैं उन सभी महिलाओं का आभारी हूं जो मेरे जीवन का हिस्सा थीं।

मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं कभी उनके बारे में बुरा नहीं सोचता। उन सभी ने मुझे आगे बढ़ने और एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है। मैंने निश्चित रूप से अपने जीवन में गलतियां की हैं। एक लड़के के लिए, जो पटना से आया था, उद्योग की चमक-दमक में खो जाना स्वाभाविक था। मुझे नहीं पता था कि स्टारडम से कैसे निपटना है। लोग इस सब में खो जाते हैं। जब कोई व्यक्ति दिल से अच्छा होता है और वह एक साथ दो प्रतिबद्ध रिश्तों में होता है, तो उसे भी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में बहुत तकलीफ होती है।

आप भी दोषी महसूस करते हैं। जब आप अपने प्रेमी के साथ बाहर होते हैं, तो आप घर पर अपनी पत्नी के लिए दोषी महसूस करते हैं और जब आप अपनी पत्नी के साथ होते हैं, तो आपको अपने प्रेमी के लिए बुरा लगता है। मैं यह कहना चाहता हूं कि प्रेम त्रिकोण में शामिल सिर्फ लड़कियां ही पीड़ित नहीं हैं, बल्कि पुरुष भी उतना ही पीड़ित है।

वह चाहकर भी इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता है। बता दें कि शत्रुघ्न और पूनम की शादी साल 1980 में हुई थी। शत्रु-पूनम के एक बेटी सोनाक्षी और दो बेटे लव व कुश हैं। दूसरी ओर, रीना रॉय ने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर व एक्टर मोहसिन खान के साथ शादी की थी, लेकिन साल 1992 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटी सनम खान है।

shatryghan sinha,actor shatrughan sinha,leader shatrughan sinha,reena roy,poonam sinha,shatru reena,shatru poonam,virat kohli,anushka sharma,virat anushka,virat anushka 7th marriage anniversary

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। बुधवार (11 दिसंबर) को कपल की शादी को 7 साल पूरे हो गए। इस खास दिन पर दोनों ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। हालांकि उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल कपल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां टीम इंडिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है।

तस्वीर भारतीय टीम के ब्रिसबेन के होटल के बाहर की बताई जा रही है, जहां 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट खेला जाना है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट, ब्लू जीन्स के साथ मिनिमल मेकअप कैरी किया हुआ था, जबकि विराट भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों मीडिया के कैमरों से बचते-बचाते हुए दिखे। ऐसा लग रहा है कि वे कहीं से शॉपिंग करके आए थे।

इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी वामिका और अकाय नहीं थे। उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक टीवी कमर्शियल के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 2021 में अनुष्का ने वामिका को जन्म दिया। इसी साल फरवरी में विराट-अनुष्का को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार